{"_id":"6a553d00ddd8a7686f07a54a","slug":"e-rickshaw-theft-gang-busted-three-arrested-including-two-minors-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1385062-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी के आरोप में दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की चार ई-रिक्शा बरामद की है।
पकड़े गए आरोपियों में गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 निवासी अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू और दो नाबालिग शामिल हैं। दोपहर बाद पुलिस ने अभिषेक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया।
सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को कैंट थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों से ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत मिली थी। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। उसके साथ दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस बरामद किए गए दो अन्य ई-रिक्शा मालिकों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। सीओ का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।