फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   E-rickshaw ride became the last journey of life

Gorakhpur News: जीवन का अंतिम सफर बना ई-रिक्शा की सवारी

Sun, 01 Oct 2023 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw ride became the last journey of life
ई-रिक्शा हादसे में मरी कांती की फाइल फोटो।
भतीजे के जन्मदिन पर मऊ से आई थीं कांति, हादसे में चली गई जान
विज्ञापन

पति की 15 साल पहले हो चुकी है मौत, दो बेटियों की शादी का सपना अधूरा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ई-रिक्शा की सवारी मऊ की कांति देवी के जीवन का अंतिम सफर बन गया। वह भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह गोरखपुर आई थीं। जन्मदिन का कार्यक्रम खत्म होने के बाद शनिवार को मऊ जाने के लिए घर से निकाली थीं कि ई-रिक्शा पलटने से हादसे में उनकी जान चली गई। उनकी मौत से दो बेटियां अनाथ हो गईं। पति बलिराम मद्धेशिया की 15 साल पहले ही मौत हो चुकी है। तीन बेटियों से एक की ही शादी हो सकी थी। दो बेटियों मधु (15) व विद्या (13) की शादी का उनका सपना अधूरा रह गया।
भाई तीरथ बताते हैं, बहन मेरे ही बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए आई थीं। गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद घर पर खाने का कार्यक्रम था। इसके बाद शनिवार को वह मऊ जाने के लिए निकली थीं। साथ में बहन ममता और बहनोई भी थे। दो अन्य लोगों को भी चालक ने बैठा लिया और फिर रास्ते में हादसा हो गया। हालांकि, तीरथ यह भी बताते हैं कि केस दर्ज कराया गया है, अब उन्हें इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन

......
एक्सपर्ट कमेंट
ई-रिक्शा में बैठा सकते हैं सिर्फ चार सवारी। इसकी अधिकतम गति सीमा 25 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके मोटर की ताकत 2000 वाट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें चालक के अलावा चार सवारी से ज्यादा नहीं बैठाने चाहिए। कुल सामान का भार 40 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। अग्निशमन यंत्र होना होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राघव कुशवाहा, आरआई परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed