फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   E-lottery for 84 plots of Raptinagar Township Scheme

Gorakhpur News: राप्तीनगर टाउनशिप योजना के 84 भूखंडों की हुई ई-लॉटरी

Thu, 12 Mar 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
E-lottery for 84 plots of Raptinagar Township Scheme
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से संचालित राप्तीनगर टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी के आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी बुधवार को प्राधिकरण सभागार में हुई। ई-लॉटरी 25 जनवरी से 24 फरवरी तक खुले ऑनलाइन पंजीकरण के बाद की गई। लॉटरी के माध्यम से ईडब्ल्यूएस, एचआईजी और सुपर एचआईजी श्रेणियों के कुल 84 भूखंडों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

इनमें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 42 भूखंड शामिल हैं, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग पांच करोड़ 46 लाख 92 हजार 400 रुपये है। वहीं, एचआईजी श्रेणी के 36 भूखंडों का अनुमानित मूल्य लगभग 33 करोड़ 50 लाख 39 हजार 70 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सुपर एचआईजी श्रेणी के छह भूखंडों का आवंटन किया गया, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग नौ करोड़ 88 लाख 16 हजार 592 रुपये है। इस प्रकार कुल 84 भूखंडों का आवंटन किया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 48 करोड़ 85 लाख 48 हजार 62 रुपये है। इस अवसर पर सचिव पुष्पराज सिंह, ओएसडी प्रखर उत्तम, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक संपत्ति अधिकारी सत्येंद्र सिंह, यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed