{"_id":"6664f2f570a036798e02a2b4","slug":"during-the-marriage-ceremony-the-grooms-head-was-broken-and-the-girl-was-robbed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-584146-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निकाह पढ़ते समय छोहाड़ा लूटने में मारपीट, दूल्हे का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निकाह पढ़ते समय छोहाड़ा लूटने में मारपीट, दूल्हे का सिर फटा
विज्ञापन
-गुलरिहा क्षेत्र में निकाह के दौरान बारातियों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में निकाह का छोहाड़ा लूटने में शनिवार को दिन में बारातियों एवं ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दूल्हे का सिर फट गया और बारात पक्ष के छह एवं लड़की के पिता को चोटें आई हैं। घायलों को एम्बुलेंस से भटहट सीएचसी पर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बालेखुर्द निवासी जोखन के पुत्र आजाद अली की शादी गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जैनपुर के टोला सुंदरनगर निवासी रफीक की पुत्री के साथ शनिवार को हो रही थी। बताया जा रहा है कि बारातियों को नाश्ता कम पड़ गया। जिस पर दूल्हे के चाचा से घराती पक्ष के कुछ लोगों से कहा सुनी हो गई। लोगों द्वारा समझा बुझाकर उन्हें शांत करा दिया गया।
इसके बाद निकाह का छोहाड़ा लूटते समय बारातियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है लाठी डंडे के साथ ही ईंट पत्थर भी चले। मारपीट के दौरान दूल्हा आजाद अली, नुरमोहम्मद, शेरू अली का सिर फट गया। दूल्हे की चाची जुबैदा खातून बारात पक्ष के ही सलीम व समीर को भी चोटें आई हैं। दुल्हन पक्ष के लड़की के पिता रफीक के सिर में चोट आई है।