फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   During the campaign, people also took a pledge to conserve plants and protect the environment.

Gorakhpur News: पर्यावरण दिवस पर रोपे गए 7.59 लाख पौधे

Sat, 06 Jun 2026 03:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
During the campaign, people also took a pledge to conserve plants and protect the environment.
गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। वन विभाग के नेतृत्व में विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के सहयोग से कुल 7.59 लाख पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लोगों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी लिया। प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव ने बताया कि यह पौधारोपण कार्यक्रम तहसील, ब्लॉक मुख्यालय, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, मंदिर परिसरों, औद्योगिक इकाइयों और वन क्षेत्रों की खाली भूमि पर संचालित किया गया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुर ब्लॉक मुख्यालय पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, तभी पर्यावरण संतुलन बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीडा में हुआ पौधरोपण
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के क्रम में सीईओ अनुज मलिक, एसीईओ राम प्रकाश के नेतृत्व में विभिन्न सेक्टरों में पौधरोपण किया गया।

एयरपोर्ट पर लगाए गए पौधे
गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हवाईअड्डा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। निदेशक संजय कुमार के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्रभारी परिचालन विजय कौशल समेत अधिकारियों, कर्मचारियों, एयरलाइंस व यात्रियों ने भी सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


वनटांगिया गांव में सांसद ने किया पौधरोपण
गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने सीएमओ आवास परिसर में पौधरोपण कर की, जहां अधिकारियों ने आधा दर्जन से अधिक पौधे लगाए। इसके बाद सीएमओ डॉ. झा ने वनटांगिया गांव का दौरा किया और वहां आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान सदर सांसद रवि किशन शुक्ल के नेतृत्व में भी पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता की गई। यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। सीएमओ के साथ एसीएमओ डॉ. नंदलाल कुशवाहा, डॉ. विनय पांडेय, डॉ. एनके द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने भी पौधे लगाए। वनटांगिया गांव में स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed