{"_id":"653eb4c62ab776e41807c824","slug":"durgvijay-becomes-president-of-state-employees-union-for-the-third-time-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-352193-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्य कर्मचारी संघ के तीसरी बार अध्यक्ष बने दुर्गविजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्य कर्मचारी संघ के तीसरी बार अध्यक्ष बने दुर्गविजय
Mon, 30 Oct 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दुर्गविजय को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं शरीफुज्जमा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बृजेश गुप्ता को मंत्री, कृष्णमोहन पांडेय को संप्रेक्षक चुना गया।
प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्रा ने कहा कि परिषद में शासन स्तर पर मांगों को लेकर अनेक औपचारिक वार्ता की गई है। वेतन विसंगति एवं विभिन्न समवर्गों की सेवा नियमावली को लेकर अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया है। सरकार की हठधर्मिता के कारण समझौता होने के पश्चात भी अधिकांश मांगें पूरी नहीं हुईं।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव व विशिष्ट अतिथि परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत, प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्रा उपस्थित थे। संवाद