नवरात्र के पहले दिन घटना: दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति के गहने भी चोरी
चिलुआताल इलाके के मिलेनियम सिटी में कॉलोनीवासियों के सहयोग से यहां दुर्गा मंदिर की स्थापना की गई है। बुधवार सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के मेन गेट का ताला टूटा है। नंदी की मूर्ति की दोनों सींग टूटी थी।
विस्तार
गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के करीमनगर मिलेनियम सिटी स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन ही तोड़फोड़ व चोरी का मामला सामने आया। अराजकतत्वों ने मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। मूर्तियों के गहने भी चुरा लिए। चोर मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरे का मॉनिटर और डीवीआर भी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के मिलेनियम सिटी में कॉलोनीवासियों के सहयोग से यहां दुर्गा मंदिर की स्थापना की गई है। बुधवार सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के मेन गेट का ताला टूटा है। नंदी की मूर्ति की दोनों सींग टूटी थी।
इसे भी पढ़ें: मां-बाप को बताया दरोगा बन गया, नौकायन पर ठगी करते पकड़ा गया
वहीं, राम दरबार में मां सीता की मूर्ति में सुशोभित पीली धातु के जेवरात गायब थे। मंदिर में रखे लकड़ी और लोहे की अलमारी का लॉक तोड़कर चोरों ने छानबीन की थी। चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
मंदिर प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना पर निंदा की। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.