{"_id":"61690051fba9ea223d3fbdfc","slug":"durga-idol-immersion-2021-in-gorakhpur-municipal-corporation-engaged-in-final-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा प्रतिमा विसर्जन: अंतिम तैयारी में जुटा नगर निगम, कृत्रिम तालाब में होगा मूर्ति विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन: अंतिम तैयारी में जुटा नगर निगम, कृत्रिम तालाब में होगा मूर्ति विसर्जन
Fri, 15 Oct 2021 09:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Oct 2021 09:45 AM IST
सार
शहर में 2506 मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा पांच कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
मां दुर्गा विसर्जन।(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम अंतिम तैयारियों में जुट गया है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ गुरुवार को विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
जानकारी के मुताबिक शहर में 2506 मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा पांच कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराया गया है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने राजघाट एवं एकला में प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गए कृत्रिम पोखरों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर पोखरों तक जाने के लिए संपर्क मार्ग को संपूर्ण व्यवस्था के साथ बनाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने पोखरों से निकाली गयी मिट्टी को एकला बंधे पर डाल कर समतल कराने का भी निर्देश दिया। महाप्रबंधक जल एसपी श्रीवास्तव एवं सहायक अभियंता जल संजय वर्मा ने संयुक्त रूप से डोमिनगढ़ एवं महेसरा स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
रामलीला मैदान व मानसरोवर मंदिर का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
अधियारी बाग स्थित रामलीला मैदान व मानसरोवर मंदिर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। वहीं अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह ने जंगल नकहा नंबर एक में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए निरीक्षण किया। कई स्थलों पर पंपों की व्यवस्था कर जल्द जल निकासी का निर्देश दिया।