फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   duplicate leggy factory caught

डुप्लीकेट स्टीकर लगाकर लैगी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 04 Oct 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
duplicate leggy factory caught
डुप्लीकेट स्टीकर लगाकर लैगी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन

मगहर। नगर पंचायत मगहर के मोहनलालपुर में रविवार की देर शाम दूसरी कंपनी का स्टीकर लगाकर लैगी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। पुलिस ने नौ बोरा लैगी बरामद की।

कोतवाल रवींद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली स्थित कंपनी के डायरेक्टर ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा ने पुलिस के साथ मगहर के मोहनलालपुर में एक व्यक्ति के मकान में छापा मारा। यहां से लड़कियों के पहनने के लिए लैगी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। जांच में पाया कि उस फैक्ट्री में एक नामी कंपनी का स्टीकर लगाकर लैगी तैयार की जा रही थी। मौके से नौ बोरों में रखी लैगी और डुप्लीकेट स्टीकर आदि बरामद किए गए। जांच में पाया कि डुप्लीकेट तरीके से तैयार लैगी को लोग बरदहिया बाजार खलीलाबाद में बेचते थे। इस मामले में मगहर के रहने वाले कारोबारी इमरान अंसारी और धौरहरा के निवासी इमरान अहमद के खिलाफ तहरीर मिली है। इस मामले में कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed