फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dupety Cm keshav prasad Maurya visit Deoria for UP Bypolls

UP Bypolls: सपा, बसपा, कांग्रेस की तिकड़ी ने प्रदेश को लूटा: उपमुख्मंत्री

Wed, 28 Oct 2020 07:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Oct 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Dupety Cm keshav prasad Maurya visit Deoria for UP Bypolls
देवरिया उपचुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रैली को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस की तिकड़ी ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। भाजपा अगर कोई अच्छा कार्य करती है तो विरोधियों को दर्द होने लगता है। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। जबकि अन्य पार्टियों के लिए पहले व्यक्ति, फिर दल और इसके बाद देश है।

विज्ञापन

 
उपमुख्यमंत्री चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज देवगांव गौरी बाजार में भाजपा प्रत्याशी डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवरिया जनपद की बंद चीनी मिलों का मामला न्यायालय में है। प्रदेश सरकार चीनी मिलों को सिलसिलेवार चलाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


छह वर्ष की मोदी सरकार ने विकास को रफ्तार दी है। लूट-खसोट बंद हो गया है। उन्होंने मोदी-योगी सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि कम समय में ही चिकित्सा, शिक्षा, सड़क सहित अन्य सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों का कीर्तिमान बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से सवाल किया कि साठ वर्ष यदि कांग्रेस ने शासन किया तो देवरिया में मेडिकल कालेज क्यों नहीं बना? भाजपा का लक्ष्य पिछड़े, दलित, सामान्य वर्ग सबको साथ लेकर चलने का है। इससे पूर्व पार्टी प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी सहित भाजपा नेताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने की व संचालन संजय सिंह ने किया।


सभा को सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, जयप्रकाश निषाद, प्रभारी मंत्री क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, संजय यादव, अनिरुद्ध शुक्ला, विधायक आनंद शुक्ला, केतकी सिंह, सभा कुंवर, भूपेंद्र सिंह, छठ्ठेलाल निगम, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, संजय सिंह, रविंद्र प्रताप मल्ल, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, धनंजय कन्नौजिया, शैलेश कुमार त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed