जात-पात की पार्टी नहीं है भाजपा, हमारा लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा जात-पात वाली पार्टी नहीं है। हमारा लक्ष्य सबका साथ और सबका विकास करना है। मोदी और योगी सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। कोरोना संकट काल में जब दुनिया पस्त थी, उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था, तब हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मजबूती के साथ इसका सामना किया।
उपमुख्यमंत्री गुरुवार को बैतालपुर के चीनी मिल ग्राउंड पर देवरिया विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवरिया के उप विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर हमारे ही एक कार्यकर्ता को ओमप्रकाश राजभर ने सपा की बी टीम के रुप में चुनाव मैदान में उतार दिया है, लेकिन जनता उनके भ्रमजाल में पड़ने वाली नहीं है।
वह उनके मंसूबे को भांप चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती का आरोप है कि सपा गुंडों की पार्टी है और मेरी कभी भी हत्या करा देगी। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि गुंडागर्दी खत्म कर हमने प्रदेश में अपराध मुक्त सरकार दिया है।
भाजपा ने किया यूपी का विकास
प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी वर्गों का विकास किया है। सड़कों का जाल बिछाकर कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। इसी विकास के नाम पर हम आपसे प्रत्याशी डॉ. सत्य प्रकाश मणि को जिताने की मांग कर रहे हैं। जिससे विकास का ये पहिया न रुके।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा निषाद समाज का उत्थान करने में योगी सरकार सबसे आगे रही है। जनसभा को मुख्य रूप से राज्यमंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, प्रभारी मंत्री क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही, राधेश्याम सिंह सैंथवार, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह, संजय सिंह, अनिरुद्ध शुक्ला, विधायक आनंद शुक्ला, केतकी सिंह, सभा कुंवर, पूर्व प्रमुख शैलेश कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह तथा संचालन श्रीनिवास मणि और गिरजेश मणि ने किया। इस दौरान अंबिकेश पांडेय, राधेश्याम शुक्ल, सर्वेशनाथ त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, नीलरतन जायसवाल, रणजीत सिंह, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, संजय सिंह सैंथवार, धनंजय कन्नौजिया, रामदास मिश्र, उमेश मल्ल, विवेकानंद यादव, दुर्गेश पांडेय, डब्लू द्विवेदी, जयराम पासवान, सुंदर प्रकाश मणि, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।