फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dumper driver arrested; Aditya cremated under tight security.

Gorakhpur News: डंपर चालक गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा में आदित्य का दाह संस्कार

Fri, 18 Sep 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver arrested; Aditya cremated under tight security.
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र में डंपर की चपेट में आकर जान गंवाने वाले आदित्य प्रजापति (15) का बृहस्पतिवार दोपहर बरगदही स्थित बैकुंठ धाम पर कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मर्चरी से शव गांव पहुंचने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली थी। पिता राजेश प्रजापति ने बेटे को मुखाग्नि दी। उधर, पुलिस ने चालक श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डंपर चालक श्रवण गुलरिहा, पतरका टोला, थाना पिपराइच का रहने वाला है।
घटना के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए अंतिम संस्कार स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस की मौजूदगी बनाए रखी गई ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
--
डंपर फूंकने वालों पर भी नजर
हादसे के बाद डंपर में आग लगाने और दो अन्य ट्रकों में तोड़फोड़ किए जाने की घटना को भी पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है। राहगीरों के मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त करने के आरोपों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि पुलिस की ओर से बनाया गया वीडियो और सोशल मीडिया पर वायल वीडियो के जरिए उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बल प्रयोग किए जाने पर युवक के हाथ में फ्रैक्चर का आरोप
जाम के दौरान भीड़ में एक राहगीर के साथ मारपीट और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त किए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयाेग करते हुए लाठियां भी भांजी थी। इसमें औरंगाबाद निवासी एक युवक ने हाथ में फ्रैक्चर होने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले से संबंधित तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।
--
इकलौते बेटे को खोने के बाद मां बेसुध
इकलौते बेटे आदित्य की मौत के बाद उसकी मां रीनू प्रजापति की हालत लगातार बिगड़ी हुई है। बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान भी वह गहरे सदमे में रहीं। परिजनों के मुताबिक, कुछ देर के अंतराल पर वह बेसुध हो जाती हैं। होश में आने के बाद आदित्य को पुकारते हुए रोने लगती हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि आदित्य घर का इकलौता बेटा था। उसके चले जाने से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे के अंतिम संस्कार के बाद घर में मातम पसरा है और परिजन रीनू को संभालने में जुटे हैं।

---


अंत्येष्टि स्थल पहुंचे विधायक, परिजनों को दिया सहयोग का भरोसा
आदित्य प्रजापति के निधन की सूचना पर पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह बृहस्पतिवार को बरगदही स्थित अंत्येष्टि स्थल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल पिता राजेश प्रजापति सहित परिजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने आदित्य के असमय निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए परिवार के प्रति हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने और मामले में आवश्यक कदम उठाने को कहा। विधायक के साथ मौजूद लोगों ने भी परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed