फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to upgradation, six trains will be canceled and four will go through diverted routes.

Gorakhpur News: अपग्रेडेशन के कारण छह ट्रेनें निरस्त, चार परिवर्तित मार्ग से जाएंगी

Sun, 26 Nov 2023 07:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
Due to upgradation, six trains will be canceled and four will go through diverted routes.
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
 उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के लिए 27 नवंबर से आठ जनवरी तक प्लेटफार्म नम्बर-नौ एवं 10 को बंद किए जाने के कारण छह ट्रेनों को एक सप्ताह के लिए निरस्त किया गया है। वहीं दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


निरस्तीकरण
- दादर से 28 नवंबर से 07 जनवरी तक चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी (सप्ताह में चार दिन) निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 30 नवंबर से 09 जनवरी तक चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी (सप्ताह में चार दिन) निरस्त रहेगी।
- जालना से 29 नवंबर से 03 जनवरी तक चलने वाली 07651 जालना-छपरा साप्ताहिक क्लोन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- छपरा से 01 दिसंबर से 05 जनवरी तक चलने वाली 07652 छपरा-जालना साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- ओखा से 28 नवंबर से 02 जनवरी तक चलने वाली 09525 ओखा-नाहरलागुन साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नाहरलागुन से 02 दिसंबर से 06 जनवरी तक चलने वाली 09526 नाहरलागुन-ओखा साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
- गोरखपुर से 27 नवंबर से 08 जनवरी तक चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 नवंबर से 07 जनवरी तक चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयाग- वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुणे से 30 नवंबर से 04 जनवरी तक चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं0-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।

- गोरखपुर से 02 दिसंबर से 06 जनवरी तक चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed