फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chances of rain in Gorakhpur from May 28 to May 31, weather will change,

UP: 28 से 31 मई तक बारिश के आसार, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा- बदलेगा गोरखपुर का मौसम

Wed, 27 May 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 02:53 AM IST
सार

मोहम्मद दानिश ने बताया कि सोमवार की रात गोरखपुर में आंधी की गति करीब 70-80 किमी प्रतिघंटा तक थी। मौसम विभाग ने 6.4 एमएम बारिश दर्ज की है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को तापमान अधिकतम 38 और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Chances of rain in Gorakhpur from May 28 to May 31, weather will change,
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तेज धूप और गर्म हवाओं से अगले कुछ दिनों तक राहत रहेगी। 28 मई से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि चार दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्म्द दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 28 से 31 मई तक अच्छी बारिश की संभावना है। मानसून को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है लेकिन यह प्री मानसून की बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं या आंधी भी आ सकती है। बादल घिरे रहने और बारिश के कारण तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन


मोहम्मद दानिश ने बताया कि सोमवार की रात गोरखपुर में आंधी की गति करीब 70-80 किमी प्रतिघंटा तक थी। मौसम विभाग ने 6.4 एमएम बारिश दर्ज की है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को तापमान अधिकतम 38 और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटा 22 मिनट तक हुई बूंदाबांदी-बारिश
गोरखपुर विश्वविद्यालय के वेदर स्टेशन के सह समन्वयक डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि रात एक बजे बूंदाबांदी शुरू हुई थी। उसके बाद कभी रिमझिम बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही। बीच में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी थमी भी। रात 2:22 बजे तक बूंदाबांदी दर्ज की गई। डीडीयू स्टेशन पर 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed