फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to the cold wave, if necessary, conduct virtual classes during the school holidays.

Gorakhpur News: शीतलहर के चलते विद्यालयों में अवकाश के दौरान जरूरी हो तो कराएं वर्चुअल पढ़ाई

Mon, 29 Dec 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Due to the cold wave, if necessary, conduct virtual classes during the school holidays.
धर्मशाला बाजार स्थित रैन बसेरा निरीक्षण के दौरान लोगों में ऊनी वस्त्र और खाद्य सामग्री का वितरण

विज्ञापन
सीएम योगी ने किया महानगर के दो रैन बसेरों का निरीक्षण, जरूरतमंदों में बांटे कंबल और भोजन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शीतलहर से गरीबों और हर जरूरतमंद को बचाने के लिए सरकार संवेदनशील है। कंबल व ऊनी वस्त्र वितरण, रैन बसेरों के संचालन और अलाव की व्यवस्था के लिए प्रदेश के सभी जिलों में पर्याप्त धनराशि जारी की गई है। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में अवकाश के दौरान बहुत आवश्यक हो तो वर्चुअल माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था की जाए।



सीएम योगी रविवार शाम महानगर में दो रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर भारत व पूरा उत्तर प्रदेश भीषण शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर में जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों में भरपूर धनराशि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने जनपदों में जरूरतमंदों के लिए कंबल व ऊनी वस्त्रों का वितरण, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तथा रैन बसेरों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जरूरतमंद को रैन बसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए। अफसर यह सुनिश्चित करें कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भी उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने टीपीनगर और धर्मशाला बाजार स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की। सीएम योगी ने रैन बसेरों में ठहरे सभी लोगों से कुशलक्षेम जानने के साथ उनसे आत्मीय संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि यहां रैन बसेरों में कोई परेशानी तो नहीं। सबने व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जवाब दिया। दोनों रैन बसेरों के बाहर मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
कोहरे में जरूरी हो तभी घर से निकलें, धीमी स्पीड से चलें
सीएम योगी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनके पास साधन हैं, वे इस भीषण शीतलहर में अन्य जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने लोगों से प्रतिकूल मौसम में सतर्क और सावधान रहने की अपील की। कहा कि भीषण शीतलहर से बचें। कोहरे को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें। यात्रा जरूरी हो तो वाहन की स्पीड सीमित रखें।
भीषण ठंड में भी शरीर को पानी की कमी न होने दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह पौधों को पाला से बचाने के लिए सिंचाई की जाती है, गर्मी में लू से बचने के लिए भरपूर पानी का सेवन किया जाता है, उसी प्रकार भीषण ठंड में भी शरीर को पानी की कमी न होने दें। मुख्यमंत्री ने लोगों से यह भी अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलते रहने दें। अलाव की लकड़ी को उठाकर न ले जाएं। भीषण शीतलहर में यह जरूरतमंदों के लिए है और पशुओं को भी इससे मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गोरखपुर महानगर में 480 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। 22000 से अधिक जरूरतमंदों में कंबल और ऊनी वस्त्रों का वितरण किया जा चुका है।

इस अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रवींद्रदास, स्थानीय पार्षदगण सहित प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed