{"_id":"663be4f7f944d3eda805a7f3","slug":"due-to-strong-winds-the-sun-disappeared-minimum-temperature-dropped-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-551510-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भ्रूण लिंग जांच रोकेंगी दो समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भ्रूण लिंग जांच रोकेंगी दो समितियां
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भ्रूण के लिंग जांच पर रोक लगाने के लिए मंडलीय निगरानी समितियों का गठन कर दिया गया है। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डाॅ. बीएम राव और डाॅ. अरुण गर्ग के नेतृत्व में दो समितियों का गठन किया है। दोनों समितियां अवैध हाॅस्पिटल, नर्सिंग होम, पैथाेलाजी सेंटर के संचालन की रोकथाम के साथ ही शिकायतों का निस्तारण भी करेंगी।
यह कार्रवाई अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकरण परिवार कल्याण महानिदेशालय लखनऊ के निर्देश पर की गई है। गोरखपुर और कुशीनगर जनपद के लिए संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. बीएम राव और महराजगंज व देवरिया के लिए संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में माॅनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। टीम जनपद के पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों का जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक तीन माह पर निरीक्षण की स्थिति की भी समीक्षा करेगी।