फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to old enmity, fighting broke into the house, four arrested

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, चार गिरफ्तार

Sun, 28 May 2023 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Due to old enmity, fighting broke into the house, four arrested
- रामगढ़ताल इलाके में हुई घटना, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के पथरा में स्थित एक मकान में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे व चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लाठी, चाकू बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेवा निवासी रूदल निषाद, बड़का पथरा निवासी अमन निषाद, महेवा निवासी मोनू निषाद और आकाश निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पथरा निवासी राजू ने केस दर्ज कराया है। राजू ने बताया कि पुरानी रंजिश में आराेपियों ने शुक्रवार की रात उनके घर में घुसकर पिता बलिराम निषाद पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया। हमले से बलिराम घायल हो गए और बेहोश हो गए। पिता से मारपीट होता देख बेटा सचिन और राजू बचाव में गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियाें रूदल निषाद, अमन निषाद, राजन निषाद, अरुण निषाद, रोशन निषाद, मोनू निषाद और आकाश निषाद के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला करने, तोड़फोड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed