फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to NEET, three exams to be held on May 5 were postponed.

Gorakhpur News: नीट की वजह से पांच मई को होने वाली तीन परीक्षाएं टलीं

Sun, 28 Apr 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 28 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Due to NEET, three exams to be held on May 5 were postponed.
गोरखपुर। पांच मई को नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट) को देखते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में होने वाली तीन विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय ने इन परीक्षाओं की संशोधित समय सारिणी जारी कर वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यह परीक्षाएं 19 मई और उसके बाद आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि पांच मई को नीट है। उसी दिन वार्षिक परीक्षा बीएससी भाग तीन के गणित, वनस्पति विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र, बीएससी भाग तीन सांख्यिकी की परीक्षाएं भी थीं। बड़ी संख्या में इन विद्यार्थियों ने नीट में आवेदन किया था। छात्र हित में यह निर्णय लिया गया है। इसी तरह बीए द्वितीय सेमेस्टर मनोविज्ञान पेपर कोड (पीएसवाई 104) की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। पांच मई को होने वाली बीए द्वितीय सेमेस्टर के मनोविज्ञान की परीक्षा अब 19 मई को दोपहर 2 से 3:30 बजे की पाली में होगी। बीएससी भाग तीन की संशोधित समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। यूजी की राष्ट्र गौरव की परीक्षा 27 मई को होगी। यूजी के माइनर कोर्स की परीक्षाएं 28 और 29 मई को होंगी। पीजी के माइनर कोर्स की परीक्षाएं 21, 22 और 26 मई को होंगी।
विज्ञापन

-
संशोधित समय सारिणी देखकर ही आएं
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील किया कि वे संशोधित समय सारिणी को देखकर ही परीक्षा देने पहुंचे। समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी दिनों में परीक्षा की समय सारिणी में संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed