{"_id":"69444ef9f2b5d8a5d60a0714","slug":"due-to-fog-bus-services-have-been-affected-causing-increased-inconvenience-to-passengers-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1169440-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोहरे के कारण बसों का संचालन प्रभावित, यात्रियों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोहरे के कारण बसों का संचालन प्रभावित, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पड़ा कोहरा।अमर उजाला
- लंबी दूरी की बसों को कोहरे के दौरान टोल प्लाजा, पुलिस चौकी या ढाबे पर रुकने के निर्देश
- दिल्ली से आने वाली बसें पहुंच रहीं हैं तीन घंटा देरी से, लखनऊ-वाराणसी की सेवाएं भी हो रहीं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। घने कोहरे और शीतलहर का असर रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ने लगा है। परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि रात में घने कोहरे के समय वे बसों को किसी स्थान पर रोक दें, जहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो। विजिबिलिटी सामान्य होने पर ही वे बसों को आगे बढ़ाएं। कोहरे के कारण गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली बसें बृहस्पतिवार को औसतन तीन घंटे की देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
गोरखपुर डिपो से दिल्ली के लिए प्रतिदिन करीब 42 बसों का संचालन होता है, जिनमें रात के समय लगभग 21 बसें रवाना होती हैं। कोहरे के कारण लंबी दूरी की बसों की रफ्तार थम गई है। बृहस्पतिवार सुबह गोरखपुर पहुंचीं दिल्ली रूट की करीब 15 बसें लगभग तीन घंटे लेट रहीं। वहीं लखनऊ और वाराणसी रूट की 10-10 बसें भी तय समय से काफी देरी से पहुंचीं।
क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी कारण कोहरे में बस संचालन पूरी सतर्कता के साथ किया जा रहा है।