फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to fear of adulteration in Gorakhpur, people are preparing dry fruits at home. also being prepared Gujhiya

मिलावट के सामानों से तौबा: यह डर अच्छा...दुकान का नहीं घर में ही बना रहे खोआ-पनीर; तैयार कर रहे पकवान

Wed, 12 Mar 2025 12:54 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 12:54 PM IST
सार

व्यापारियों के अनुसार, गोरखपुर में रोजाना करीब 4.5 लाख लीटर पैकेट दूध की खपत है। होली के समय यह बढ़कर पांच लाख से भी ज्यादा हो गई है। रोजाना करीब चार करोड़ का कारोबार हो रहा है। मिलावट के डर से महिलाएं घर पर ही खोआ और पनीर बनाने लगी हैं।

विज्ञापन
Due to fear of adulteration in Gorakhpur, people are preparing dry fruits at home. also being prepared Gujhiya
घर पर ही महिलाओं ने गुझिया बनाना शुरू कर दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होली के मौके पर खाद्य सामग्रियों खासकर खोआ और पनीर में मिलावट के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। होली पर पकवानों के लिए खोआ और पनीर की जरूरत ज्यादा होती है। दुकानों पर मिलने वाले खोआ और पनीर पर भरोसा तो अब रहा नहीं, तो महिलाओं ने इसे घर पर तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए महिलाएं घर की बुजुर्गों के अनुभव का लाभ भी ले रही हैं। कई महिलाएं समूह बनाकर खोआ और गुझिया तैयार कर रही हैं।

विज्ञापन


यही वजह है कि पैकेट वाले दूध की मांग बढ़ गई है। कुछ दुकानों पर बड़ी कंपनियों के स्टॉक भी खत्म हो गए हैं। वहीं बेसन, सरसों के तेल आदि को लेकर भी लोग पहले से अधिक सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार, गोरखपुर में रोजाना करीब 4.5 लाख लीटर पैकेट दूध की खपत है। होली के समय यह बढ़कर पांच लाख से भी ज्यादा हो गई है। रोजाना करीब चार करोड़ का कारोबार हो रहा है। मिलावट के डर से महिलाएं घर पर ही खोआ और पनीर बनाने लगी हैं। इसकी वजह से पैकेट के दूध का स्टॉक कई दुकानों पर खत्म हो जा रहा है। खोआ के लिए लोग बड़े ब्रांड के दूध का पैकेट इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराना स्टोर संचालक दिनेश गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पैकेट के दूध की मांग बढ़ गई है। महिलाएं इसे काफी ज्यादा खरीद रही हैं। दूध का स्टॉक आते ही खत्म हो जा रहा है। दूध के कारोबारी अजीत जायसवाल ने बताया कि होली में मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है। मिठाई के दुकानदारों के अलावा आम लोग भी इसे खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed