{"_id":"65ac1c8776510b307500eaa7","slug":"due-to-encroachment-on-bhikhampur-road-there-is-jam-every-day-people-are-worried-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1008-17890-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भीखमपुर रोड पर अतिक्रमण से हर रोज लग रहा जाम, लोग होते हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भीखमपुर रोड पर अतिक्रमण से हर रोज लग रहा जाम, लोग होते हैं परेशान
विज्ञापन
भीखमपुर रोड पर पुरे फुटपाथ तक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान का रखा गया गिट्टी व बालू।संवाद
- 30 फीट की सड़क पर कही-कहीं 10 फीट तक कर लिया गया है कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया।
शहर के भीखमपुर रोड से गुजरने वालों के लिए जाम हर रोज का सिरदर्द हो गया है। कसया ढाले पर आकर लोगों को आधे से एक घंटे तक भयंकर जाम में फंसना नियति बन गई है। दोपहिया व चारपहिया वाहनों की भीड़ के आगे पैदल चलने वालों को भी रास्ता नहीं मिलता। सड़क तक दुकानें, बिल्डिंग मैटेरियल, वाहन स्टैंड बना लिए जाने से भी समस्या बड़ी हो गई है।
शहर का भीखमपुर रोड काफी महत्वपूर्ण है। यह बरियारपुर, गोरयाघाट, सरौरा होते हुए बिहार तक चला जाता है। प्रतिदिन इस मार्ग से यूपी के अलावा बिहार के भी एक लाख से अधिक लोग गुजरते हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवाजाही के बाद भी इस मार्ग पर यातायात पुलिस नहीं दिखती। 30 फीट की सड़क पर अतिक्रमण कर लिए जाने से यह कहीं 20 तो कहीं 25 फीट ही दिख रही है। दुकानों के सामने सड़क पर ही वाहन खड़े कर दिए जाने से हर रोज यहां जाम लग जाता है। स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी होने के वक्त तो इस रास्ते से गुजरना और सांसत भरा काम हो जाता है।
-- -- -- -- -- -
शुक्रवार की दोपहर 1:50 से 2:30 बजे के मध्य तक इस मार्ग पर कुछ ऐसा ही दृश्य दिखा। ट्रेन आने के चलते कसया ढाला बंद हो गया। इसके बाद तो इस मार्ग पर वाहनों का रेला दिखा। ढाले के पास ही टेम्पो वालों का कब्जा दिखा, वह बिना किसी की परवाह के सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरते दिखे। जाम हटने पर किसी तरह आगे बढ़े तो आगे की दुकानों के सामने फुटपाथ पूरी तरह गायब था। बिल्डिंग मटेरियल के दुकानदार बालू, गिट्टी सड़क तक फैलाए हुए दिखे। पेट्रोल पंप के पास दो मैरेज हाल वालों ने फुटपाथ को ही वाहन स्टैंड बना रखा है। मुख्य मार्ग पर ही वाहन खड़ा कर ग्राहक खरीदारी करते हैं। जो जाम की समस्या में वृद्धि करता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
क्या बोले लोग
भीखमपुर रोड की 30 फीट की सड़क पर कई जगहों पर अतिक्रमण करने से राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही हैं। कसया ढाले के पास तो हर राेज जाम में फंसना जैसे इधर के लोगों की नियति हो गई है। यातायात पुलिस यहां से गायब ही रहती है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
......संदीप मिश्रा, भीखमपुर रोड
-- -- --
भीखमपुर मार्ग पर मनमाने तरीके से वाहन स्टैंड बना लिया गया है। यहां पर दुकानदारों ने नालियों के अलावा फुटपाथ तक दुकान सजा ली है। यातयात पुलिस भी इस ओर ध्यान नहीं देती।
...बृजेश मिश्रा, भीखमपुर रोड
-- -- -
भीखमपुर रोड पर सड़क के दोनो तरफ का अतिक्रमण चार पहिया वाहन वालों को खूब दर्द देता है। कभी -कभी तो एक साथ दो वाहन नहीं गुजर पाते। ढाला बंद हो जाए तो आधे से एक घंटे तक निकलने में लग जाता है।
....राकेश सिंह एडवोकेट, भीखमपुर रोड
-- -- -- --
भीखमपुर रोड के शुरू होते ही जगह-जगह अतिक्रमण किए जाने से सड़क पतली हो गई है। सड़क तक दुकानें लगा दिए जाने से गुजरने वालों को बड़ी परेशानी होती है। इनके ग्राहक दुकानों के सामने ही गाड़ी खड़ी कर देते हैं। नतीजा यह होता है कि हर दिन इस मार्ग पर जाम से जूझना पड़ता है।
.....विजय सिंह, रामगुलाम टोला पूर्वी
-- -- -- -
भीखमपुर रोड की सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर नोटिस भेजा जाएगा। जल्द ही अभियान चलाकर इस मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा।
...रोहित सिंह, ईओ नगरपालिका