{"_id":"6a10bfea4fef3779070f3bb6","slug":"due-to-dj-controversy-the-groom-committed-suicide-by-consuming-poison-on-the-day-of-tilak-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1330186-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीजे विवाद में तिलक के दिन दूल्हे ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीजे विवाद में तिलक के दिन दूल्हे ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा इलाके के टेल्हनापार गांव में उस समय मातम पसर गया जब तिलक के दिन दूल्हे पवन भारी (22) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना के बाद तिलक लेकर पहुंचे लड़की पक्ष के लोग बिना रस्म पूरी किए मायूस होकर लौट गए। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया। बताया जा रहा है कि तिलक में पिता से डीजे को लेकर विवाद के बाद पवन ने जान दे दी।
जानकारी के अनुसार, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के टेल्हनापार गांव निवासी रामपति भारती की बेटी की शादी कुशीनगर जिले के अहिरौली थानाक्षेत्र के सेंदुआर गांव (झुगिहवा टोला) निवासी लौहर भारती के बेटे पवन कुमार भारती के साथ तय थी। 20 मई को तिलक और 27 मई को शादी की तारीख तय की गई थी।
20 मई को रामपति भारती अपने पुत्र समीर, परिवार वालों और ग्रामीणों के साथ तिलक का सामान लेकर वर पक्ष के घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें सूचना मिली कि दूल्हे पवन कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान देर रात पवन की मौत हो गई। यह खबर सुनते ही तिलक की सारी खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। इसके बाद लड़की पक्ष लौट गया।
विज्ञापन
पिता-पुत्र में हुई थी कहासुनी
बताया जा रहा है कि घटना से पहले डीजे साउंड को लेकर विवाद हुआ था। तिलक के दौरान डीजे की आवाज कमजोर होने पर पवन ने अपने पिता से डीजे बदलने की बात कही, जिस पर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। इसी विवाद से आहत होकर पवन ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद उसने फोन कर लड़की पक्ष को भी इसकी जानकारी दी थी।
पवन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था
पवन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई दिलीप और छोटा भाई दीपक उर्फ भोला हैं। पवन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां कलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता खुद को कोस रहे हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
डीजे को लेकर पहले थी जा चुकी है लोगों की जान