फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dry fruits will become cheaper after September 15 due to the new consignment.

Gorakhpur News: नई खेप से 15 सितंबर के बाद सस्ते होंगे मेवे

Sun, 06 Sep 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dry fruits will become cheaper after September 15 due to the new consignment.
गोरखपुर। शहर के बाजारों में मेवों की कीमतों में 15 सितंबर के बाद नरमी आने की उम्मीद है। काबुल से सूखे मेवों की नई खेप आने के बाद बाजार में आवक बढ़ेगी। इससे अभी महंगे बिक रहे पुराने माल के दाम में कमी आ सकती है। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ मेवों की मांग भी बढ़ने लगी है। जिले में काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, किशमिश, मखाना, अंजीर, छुआरा, खुबानी और चिरौंजी की अच्छी मांग रहती है। शहर के किराना और मेवा बाजार में रोजाना बड़ी मात्रा में सूखे मेवों की बिक्री होती है।
विज्ञापन

इस समय बाजार में गुणवत्ता के अनुसार बादाम 600 से 900 रुपये, काजू 700 से 950 रुपये, पिस्ता 1000 से 1400 रुपये, अखरोट गिरी 800 से 1100 रुपये और किशमिश 200 से 350 रुपये किलो बिक रही है। इसी तरह मखाना 700 से 900 रुपये, अंजीर 900 से 1200 रुपये, छुआरा 150 से 350 रुपये, खुबानी 600 से 800 रुपये और चिरौंजी 1000 से 1300 रुपये किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार नई खेप आने पर बाजार में नई किस्म के मेवे उपलब्ध होंगे। नई आवक बढ़ने से पुराने माल को निकालने के लिए उसके भाव में भी कमी की जा सकती है। इसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलने की उम्मीद है। त्योहारी मांग बढ़ने के बावजूद पर्याप्त आवक होने पर कीमतों पर दबाव कम रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर किराना कमेटी के अध्यक्ष गोपाल जायसवाल ने बताया कि काबुल से नई खेप आने के बाद बाजार में सूखे मेवों की आवक बढ़ती है। नई खेप आने के साथ मांग बढ़ती है और कई मेवों के दाम में नरमी देखने को मिलती है। समस्त व्यापार मंडल अध्यक्ष नितिन जायसवाल ने बताया कि अभी बाजार में मेवे महंगे हैं। काबुल से नई आवक शुरू होने के बाद भाव कम होने की उम्मीद रहती है। इससे ग्राहकों को खरीदारी में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed