फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drunken railway employees created ruckus in hospital and then police station

Gorakhpur News: नशे में धुत रेलवे कर्मियों ने अस्पताल फिर थाने में किया हंगामा

Wed, 14 Jan 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Drunken railway employees created ruckus in hospital and then police station
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार नशे में धुत तीन रेलवे कर्मियों ने पहले निजी अस्पताल हंगामा किया फिर थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से उलझ गए। हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति संभालने के लिए 24 से अधिक पुलिसकर्मियों को मौके पर लगाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को काबू में किया और सख्त हिदायत देकर देर रात छोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात तीन रेलकर्मी इलाज के लिए कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों नशे की हालत में थे। अस्पताल में इलाज के दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर उनकी स्टाफ से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इससे अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कैंट थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की और आरोपियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने न सिर्फ बहस की, बल्कि धक्का-मुक्की करने की भी कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी तीनों रेलकर्मियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचने के बाद भी आरोपियों का हंगामा थमा नहीं। आरोप है कि वे पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते रहे और हंगामा करते रहे। हालात काबू से बाहर जाते देख वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद करीब 24 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सभी को काबू में किया गया और उन्हें लॉकअप में बंद किया गया। काफी देर बाद जाकर वे शांत हुए।

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपी पूरी तरह नशे में थे। किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। प्राथमिक पूछताछ में उनके रेलवे कर्मी होने की पुष्टि हुई है। मामले की जानकारी रेलवे विभाग को भी भेजी जाएगी, ताकि विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed