फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drug trade search for Gupta brothers intensified in case registered in Gida

नशीली दवा कारोबार: गीडा में दर्ज केस में तेज हुई गुप्ता बंधुओं की तलाश, SSP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी

Tue, 30 Aug 2022 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Aug 2022 01:01 PM IST
सार

सात अगस्त को गोरखपुर में नशीली दवा कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को जेल भेजा था, लेकिन मुख्य आरोपी अभी तक दबोचे नहीं जा सके हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों पर पहले 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, लेकिन नहीं पकड़े जाने पर 25-25 हजार रुपये का इनाम कर दिया गया।

विज्ञापन
Drug trade search for Gupta brothers intensified in case registered in Gida
बाएं आशीष गुप्ता और दाएं अमित गुप्ता। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नशीली दवा कारोबार के मामले में संतकबीरनगर में दर्ज केस के आरोपियों को हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद गोरखपुर के आरोपी कारोबारी अमित व आशीष गुप्ता की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस की तीन टीमें तलाश में लगी हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। उधर, अब इनाम बढ़ाने की तैयारी भी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सात अगस्त को गोरखपुर में नशीली दवा कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को जेल भेजा था, लेकिन मुख्य आरोपी अभी तक दबोचे नहीं जा सके हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों पर पहले 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, लेकिन नहीं पकड़े जाने पर 25-25 हजार रुपये का इनाम कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी बीच हाईकोर्ट से संतकबीरनगर में दर्ज केस के आरोपियों को स्टे मिल गया है। इसकी भनक लगते ही गोरखपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस की कोशिश है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह है मामला
ड्रग विभाग ने सात अगस्त को गीडा क्षेत्र के गुप्ता बंधु का दो करोड़ रुपये की फेंसिडिल सिरप बरामद की थी। पहले दिन छह लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया था। साथ ही संतकबीरनगर जिले में उसी दिन गुप्ता बंधु पर भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया था। अगले दिन आठ अगस्त को गीडा थाना पुलिस ने भी गुप्ता बंधु सहित आगरा के दो दवा व्यापारी भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया था। इसके बाद से दोनों भाई फरार चल रहे हैं।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा गोरखपुर के मामले में स्टे का कोई आदेश नहीं है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

नारकोटिक्स की दवाएं वापस कर रहे थोक व्यापारी
भालोटिया मार्केट के ज्यादातर थोक व्यापारी अब नारकोटिक्स की दवाएं वापस कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाजार में 35 फीसदी दवाएं नारकोटिक्स की हैं। इनमें कफ सिरप, पेट दर्द, नींद व झटके में दी जाने वाली दवाएं शामिल हैं। ड्रग विभाग छापा मार रहा है। अब परेशानी में नहीं पड़ना है।  

गीडा व संतकबीरनगर में नशीली दवाएं पकड़ी गई थीं। इस मामले में भालोटिया मार्केट के व्यापारी अमित गुप्ता व आशीष गुप्ता नामजद किए गए हैं। इसके बाद से ड्रग विभाग ने ताबड़तोड़ छापा मारना शुरू कर दिया। कई थोक व्यापारियों की दुकानों पर जाकर छानबीन भी की और दवा की खरीद-बिक्री से जुड़े रिकार्ड तलब किए गए। इसका असर अब देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed