फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drug mafia History sheeter former councilor Ravindra Nishad arrested

नशा माफिया: हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 01 Jul 2023 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jul 2023 02:26 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि गिरोह के सरगना रविंद्र निषाद की तलाश में पुलिस पहुंची तो वह घर के पास ही मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 25 केस दर्ज हैं। राजघाट में मारपीट, धमकी, दुष्कर्म, हत्या की कोशिश, गुंडा एक्ट के केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Drug mafia History sheeter former councilor Ravindra Nishad arrested
राजघाट में गिरफ्तार पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। डीएम की संस्तुति पर राजघाट पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि रविंद्र निषाद गिरोहबंद होकर अपराध करता है और नशा का धंधा करने वालों को संरक्षण देता है। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर रविंद्र के गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर रविंद्र निषाद, राजघाट के चकरा अव्वल हार्बर्ट बंधे का निवासी है। वह गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए हत्या की कोशिश, मारपीट, गाली देने, मकान को अवैध रूप से कब्जा करने व जान से मारने जैसे अपराध करता है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की संस्तुति कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गिरोह के सरगना रविंद्र निषाद की तलाश में पुलिस पहुंची तो वह घर के पास ही मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 25 केस दर्ज हैं। राजघाट में मारपीट, धमकी, दुष्कर्म, हत्या की कोशिश, गुंडा एक्ट के केस दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed