फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drought like situation in all rivers except Saryu

Gorakhpur News: सरयू को छोड़ सभी नदियों में सूखे जैसी स्थिति

Mon, 29 Jul 2024 06:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Drought like situation in all rivers except Saryu
राप्ती, रोहिन व गोर्रा नदी खतरे के निशान से ढाई से तीन मीटर नीचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सरयू नदी को छोड़कर जिले में बहने वाली सभी नदियों में सूखे जैसी स्थिति दिखने लगी है। सरयू रविवार को खतरे के निशान से 27 सेमी नीचे बह रही थी, उसका जलस्तर स्थिर था। वहीं, राप्ती नदी एक सप्ताह पूर्व खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक ऊपर पहुंच गई थी। अब उसका जलस्तर 2.39 मीटर नीचे आ गया है। रोहिन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3.78 मीटर नीचे आ गया है। गोर्रा नदी सवा दो मीटर नीचे है तो कुआनो 1.65 मीटर नीचे बह रही है।
काफी दिनों से बारिश न होने के कारण सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे आ गई हैं, लेकिन सरयू का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। उसके तटवर्ती क्षेत्र में अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है।
विज्ञापन

सभी नदियों के पानी का सोर्स अलग-अलग है। सरयू नदी में पानी आ रहा है इस नाते उसका जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। राप्ती, रोहिन, गोर्रा के पानी का सोर्स दूसरा है। इसके पानी का सोर्स छोटा है इस नाते जैसे बारिश होती है इनके क्षेत्र में बाढ़ आ जाती है। बारिश थमता है तो जलस्तर नीचे आने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed