फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drone survey will be done for new rail line between Domingarh to Baitalpur

गोरखपुर: डोमिनगढ़ से बैतालपुर के बीच नई रेल लाइन के लिए होगा ड्रोन सर्वे, टेंडर की प्रक्रिया शुरू

Tue, 18 Oct 2022 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Oct 2022 12:44 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तथा कुसम्हीं से बैतालपुर में तीसरी लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे करने हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सर्वे के बाद डीपीआर बनाकर आगे की स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। वहीं, कुसम्हीं से डोमिनगढ़ के मध्य तीसरी लाइन का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
Drone survey will be done for new rail line between Domingarh to Baitalpur
रेल लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तथा कुसम्ही से बैतालपुर तक 82 किमी लंबी नई रेल लाइन बिछाने के लिए ड्रोन सर्वे किया जाएगा। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सर्वे के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद रेल लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। नई लाइन के बिछने से ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी, उन्हें रेल ट्रैक खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


रेलवे ने पहले डोमिनगढ़ से कुसम्हीं तक तीसरी नई रेल लाइन बिछाने की योजना बनाई थी। लेकिन, जरूरत के हिसाब से इसे विस्तार दे दिया गया। जिसके बाद डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तक 30 किलोमीटर तक तीसरी लाइन के सर्वे के लिए 60 लाख रुपये और कुसम्ही से बैतालपुर तक 29.7 किमी तक तीसरी लाइन के सर्वे के लिए 59 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


खलीलाबाद से बैतालपुर के बीच तीन नदियों आमी, राप्ती और रोहिन पर चार बड़े पुल बनाए जाएंगे। ड्रोन सर्वे में इन पुलों के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। इसके साथ ही रेल लाइन में पड़ने वाले कर्व, छोटे पुल को भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डोमिनगढ़ से कुसम्हीं तक तीसरी लाइन पर चल रहा काम

डोमिनगढ़ से कुसम्हीं तक कैंट स्टेशन के रास्ते  21.15 किमी लंबी तीसरी लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। 60 से 70 फीसदी काम भी पूरा हो चुका है। वर्ष 2023 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बजट में इस लाइन के लिए 62 करोड़ रुपये मिले हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डोमिनगढ़ से खलीलाबाद तथा कुसम्हीं से बैतालपुर में तीसरी लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे करने हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सर्वे के बाद डीपीआर बनाकर आगे की स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। वहीं, कुसम्हीं से डोमिनगढ़ के मध्य तीसरी लाइन का कार्य प्रगति पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed