फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather: rain will fall in next two days in gorakhpur UP

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बूंदाबांदी के मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिनों में हो सकती है बारिश

Sat, 27 May 2023 11:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2023 11:15 AM IST
सार

गोरखपुर में सुबह ही बदल छाए रहने की वजह से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather: rain will fall in next two days in gorakhpur UP
मौसम सुहाना हुआ तो रामगढ़ताल नौकायन केन्द्र पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में शुक्रवार को दिन में हुई बूंदाबांदी से शनिवार की मौसम भी मौसम सुहाना बन गया। आसमान में हल्के बादल के साथ धूप भी खिली हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह ही बदल छाए रहने की वजह से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। सुबह तेज हवाएं चलने लगी थीं, जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा रहा। इसका आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


रामगढ़ताल किनारे नौका विहार पर लोग पहुंचे। लोगों ने परिवार के साथ ताल के पानी किनारे सेल्फी ली। नौकायन के अलावा गोरखनाथ रेल म्यूजियम, इंदिरा बाल विहार, मुंशी प्रेम चंद पार्क, चिड़ियाघर सहित अन्य जगहों पर भी लोग घूमने-फिरने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। बुधवार से ही उत्तर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed