फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Driving license making from 26 may in gorakhpur

खुशखबर: जल्द शुरू होगी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, आवेदकों को ऐसे मिलेगी जानकारी

Fri, 22 May 2020 01:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 May 2020 01:15 PM IST
सार

  • आरटीओ: 26 से बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
  • परिवहन आयुक्त ने दिए तैयारी करने के निर्देश

विज्ञापन
Driving license making from 26 may in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन में ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाना जल्द ही शुरू हो सकता है। मुख्यालय के आदेश पर अमल हुआ तो 26 मई से लंबित ड्राइविंग लाइसेंस बनने का काम शुरू हो जाएगा। मुख्यालय से आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों को तैयारी रखने का निर्देश मिला है। जल्द ही लंबित ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर आवेदकों के मोबाइल पर मैसेज भेजा जाएगा।

विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद से ही आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनने का काम ठप है। ड्राइविंग लाइसेंस के 3000 से अधिक आवेदन लंबित है। पिछले दो महीने से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन रहा है। तमाम ऐसे लोग हैं जिनका ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता खत्म हो गई है।

विज्ञापन

इस संदर्भ में परिवहन आयुक्त का पत्र आरटीओ को मिला है। जिसमें कहा गया है कि प्रतिदिन बनने वाले स्थाई और रिन्यूअल लाइसेंस की संख्या को तय करें। अभी शिक्षार्थी लाइसेंस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। जो आदेश आया है उसके मुताबिक प्रतिदिन तीन चरणों में काम होगा।

आरटीओ भीमसेन सिंह का कहना है कि मुख्यालय से पत्र आया है। अभी बहुत कुछ साफ नहीं है। जो भी निर्देश होगा उसके मुताबिक कार्य होगा। संभव है कि 26 मई से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू हो जाए। जो भी सूचना होगी आवेदक के मोबाइल पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed