फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   driver sacked after use Municipal Corporation car for recovery in Gorakhpur

गोरखपुर: नगर निगम की गाड़ी का इस्तेमाल कर करते थे वसूली, ड्राइवर बर्खास्त

Thu, 04 Nov 2021 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Nov 2021 02:23 PM IST
सार

नगर निगम की गाड़ी और नगर निगम का पेट्रोल इस्तेमाल करते हुए वसूली के इस धंधे को नगर निगम के सफाई निरीक्षक राम विजय पाल ने पकड़ा। इसके लिए आलोक चौधरी ने बकायदा रसीद छपवा रखी थी।

विज्ञापन
driver sacked after use Municipal Corporation car for recovery in Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली का गाड़ी का इस्तेमाल कर ड्राइवर, ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर घर-घर से पैसे की वसूली करता था। पकड़े जाने पर नगर आयुक्त ने ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही प्राइवेट ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह से निशुल्क है। लेकिन सिविल लाइंस नंबर-1, बेतियाहाता वार्ड और स्टेशन रोड पर एक प्राइवेट व्यक्ति आलोक चौधरी के साथ मिलीभगत कर नगर निगम का ड्राइवर आस मोहम्मद सिविल लाइंस वार्ड में हरेक दुकानों से 200-200 रुपये तक की वसूली करता था।
विज्ञापन


नगर निगम की गाड़ी और नगर निगम का पेट्रोल इस्तेमाल करते हुए वसूली के इस धंधे को नगर निगम के सफाई निरीक्षक राम विजय पाल ने पकड़ा। इसके लिए आलोक चौधरी ने बकायदा रसीद छपवा रखी थी। सिविल लाइंस की करीब 200 दुकानों से हरेक महीने तकरीबन 50 हजार रुपये की वसूली होती थी। सफाई निरीक्षक ने इसकी सूचना नगर आयुक्त अविनाश सिंह को दी। इसके बाद नगर आयुक्त ने ड्राइवर आस मोहम्मद को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। साथ ही फर्जी ढंग से पैसे वसूली कराने वाले आलोक चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कूड़ा उठाने के लिए कोई पैसा मांगे तो इन नंबरों पर करें फोन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह से निशुल्क है। यदि कोई व्यक्ति डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के नाम पर किसी के द्वारा पैसा मांगता है तो इन नंबरों पर फोन किया जा सकता है।


नगर आयुक्त - 8810709300, अपर नगर आयुक्त- 8810709301, उपनगर आयुक्त -8810709304, लेखाधिकारी/ जोनल अधिकारी- 8810709308, सहायक नगर आयुक्त/ जोनल अधिकारी- 8810709303, 8810709400, 8810709336, 8810709395

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed