{"_id":"602df4c52e5b0a45f41bd8db","slug":"driver-died-in-road-accident-after-crash-on-roadways-bus-and-magic-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: रोडवेज बस और मैजिक में भिड़ंत, इलाज के दौरान चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: रोडवेज बस और मैजिक में भिड़ंत, इलाज के दौरान चालक की मौत
Thu, 18 Feb 2021 10:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज- मार्ग पर स्थित भुजेनिया के समीप रोडवेज बस एवं मैजिक में टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक चालक जावेद (35) निवासी नारायणपुर थाना वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं रोडवेज में सवार दो-तीन लोगों को भी चोटें आई है। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जहां मैजिक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बस तथा मैजिक को सड़क से हटाकर किनारे किया गया है। जिससे आवागमन शुरू हो सके।
विज्ञापन