{"_id":"618ba81949ae5f782f1874a4","slug":"driver-died-due-to-tractor-overturning-in-basti-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक घायल
Wed, 10 Nov 2021 04:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Nov 2021 04:38 PM IST
सार
राजस्थान से हर साल इस सीजन में पुआल काटकर भूसा बनाने का कार्य करने वाले हीरा व लाला इस बार भी ट्रैक्टर लेकर एक पखवारा पूर्व आए थे। क्षेत्र के गांवों में घूम- घूम कर भूसा बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रायपारा गांव के सीवान में राजस्थान से आए ट्रैक्टर के एक गन्ने के खेत में पलटने से चालक व उस पर बैठा एक अन्य सहयोगी दब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चालक और सहयोगी को निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने चालक हीरा (35) को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान से हर साल इस सीजन में पुआल काटकर भूसा बनाने का कार्य करने वाले हीरा व लाला इस बार भी ट्रैक्टर लेकर एक पखवारा पूर्व आए थे। क्षेत्र के गांवों में घूम- घूम कर भूसा बनाने का काम करते थे। बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे चालक व सहयोगी ट्रैक्टर लेकर निकले। जैसे ही वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र महराजगंज चौकी क्षेत्र के रायपारा गांव के पास पहुंचे तभी तीन रास्ते को जोड़ने वाले मोड़ पर एक गन्ने के खेत में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
चारों पहिए ऊपर हो गए और दोनों दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला। चालक हीरा पुत्र महेन्द्र सिंह ग्राम बछमडीह थाना तहसील नदवाई जिला भरतपुर राजस्थान व सहयोगी लाला पुत्र शेर सिंह (25) के रूप में पहचान की गई।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते समय चालक हीरा ने दम तोड़ दिया, जबकि लाला की हल्की चोट आई है। घटना की सूचना पर हर्रैया व कप्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा क्षेत्र बार्डर होने से पुलिस उलझन में रही। फिर तय हुआ कि घटनास्थल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज चौकी क्षेत्र में पड़ता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।