फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drinking ice-cold water after the scorching sun is increasing the cold, with 15 to 20 patients arriving daily.

Gorakhpur News: गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी बन रहा गले की परेशानी

Fri, 29 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 29 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Drinking ice-cold water after the scorching sun is increasing the cold, with 15 to 20 patients arriving daily.
गोरखपुर। तेज गर्मी और धूप से राहत पाने के लिए लोग फ्रिज का ठंडा पानी और शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं लेकिन यही आदत अब गले की परेशानी बढ़ा रही है। जिला अस्पताल की ईएनटी ओपीडी में प्रतिदिन गले में संक्रमण, खराश, खांसी और नाक से पानी आने की शिकायत के साथ 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

तेज धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से गले पर असर पड़ता है। गर्म और ठंडे तापमान के अचानक बदलाव से वायरल संक्रमण व जुकाम की समस्या बढ़ रही है। शाहपुर निवासी महेश वर्मा ने बताया कि धूप से आने के बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीने से उनके गले में खराश शुरू हो गई। जांच में डॉक्टर ने वायरल संक्रमण बताया। वहीं मिर्जापुर निवासी किरन मद्धेशिया ने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद गले में दर्द और परेशानी बढ़ गई। जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की ओपीडी में कुल 51 मरीज पहुंचे, जिनमें 13 मरीज गले में खराश, खांसी और नाक से पानी आने की बीमारी से ग्रसित थे।
विज्ञापन

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. डीके मौर्य ने बताया कि तेज गर्मी में लोग धूप से आते ही फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं। इसका असर कुछ दिनों बाद गले में खराश, जुकाम और संक्रमण के रूप में दिखाई देता है। कई मरीजों को बुखार भी हो जाता है और ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed