फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DRI surprised by Australian trademark on gold biscuit

Gold Smuggling: सोने के बिस्किट पर आस्ट्रेलियाई ट्रेडमार्क से DRI हैरत में, प्रयागराज ले जा रहे अवैध सोना

Wed, 06 Sep 2023 01:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Sep 2023 01:18 PM IST
सार

सुल्तानपुर एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ की सूचना पर जिले की पुलिस मुस्तैद थी। गाड़ी से तीन तस्करों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के बाद गाड़ी में एक किलो अवैध सोना बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि ये नेपाल से लेकर प्रयागराज जा रहे थे।

विज्ञापन
DRI surprised by Australian trademark on gold biscuit
डीआरआई ने यही बिस्किट जब्त किया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिंदी बाजार में सोने के धंधेबाज पंडित का अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तगड़ा नेटवर्क है। तीन दिन पहले सुल्तानपुर में पकड़े गए सोने के बिस्किट ऑस्ट्रेलिया सरकार के ट्रेडमाॅर्क वाले निकलने से पुलिस और डीआरआई हैरत में है। अंदेशा है कि यहां के तस्करों का रैकेट विदेशों तक सक्रिय है।

विज्ञापन


आस्ट्रेलिया से इस रैकेट ने ही सोना नेपाल में मंगवाया और फिर वहां से भारत के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जा रहा था। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए पंडित के गुर्गों ने कबूल किया है कि सोने के बिस्किट नेपाल से प्रयागराज पहुंचाने थे। अब पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों नेपाल में 100 किलो सोना पकड़ा गया था। उस दौरान गोरखपुर के कुछ धंधेबाज भी नेपाल में मौजूद थे, जांच एजेंसियों को इनकी लोकेशन भी वहीं मिली थी। इसमें कुछ ऐसे थे, जिन पर डीआरआई पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। जबकि, इस धंधे में आए कुछ नए तस्कर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डीआरआई की टीम अवैध सोने के धंधेबाजों के पीछे गोपनीय तरीके से काम कर रही थी। इसी बीच डीआरआई लखनऊ की टीम को सूचना मिली कि कुछ तस्कर नेपाल से सोना लेकर प्रयागराज की तरफ जाने की फिराक में है। टीम ने सुल्तानपुर पुलिस से भी संपर्क किया।

शुक्रवार को पुलिस ने संदिग्ध वाहन देख उन्हें रोका तो तीन तस्कर और उनके पास से ऑस्ट्रेलिया हॉलमार्क वाले एक किलो सोने के बिस्किट बरामद हो गए। सुल्तानपुर पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पकड़े गए तीनों तस्करों ने बताया था कि यह सोना नेपाल के रास्ते भारत लाया गया था। पूछताछ में इन्होंने अपने मुख्य साथी पंडित के बारे में भी जानकारी दी।

 

इसी जानकारी के आधार पर गोरखपुर डीआरआई की टीम ने अगले दिन ( बृहस्पतिवार) को ही हिंदी बाजार में पंडित की दुकान और घर पर जांच की। बेटे को अपने साथ लेकर पूरी रात पूछताछ और लिखित बयान को दर्ज कराया। इसी लिखित बयान को यहां की टीम ने लखनऊ डीआरआई को सौंप भी दिया।

सुल्तानपुर एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ की सूचना पर जिले की पुलिस मुस्तैद थी। गाड़ी से तीन तस्करों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के बाद गाड़ी में एक किलो अवैध सोना बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि ये नेपाल से लेकर प्रयागराज जा रहे थे। पूछताछ में ही बिस्किट पर लगे ऑस्ट्रेलिया ट्रेड की जानकारी हुई थी। डीआरआई अपने साथ सभी को ले गई है। मामले की जांच भी डीआरआई कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed