{"_id":"615aabb08ebc3e626846932d","slug":"dri-caught-23-metric-tonnes-of-peas-smuggled-from-canada-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कनाडा से तस्करी कर लायी 23 मीट्रिक टन मटर पकड़ी गई, नेपाल से तस्करी कर वाराणसी ले जाने की थी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कनाडा से तस्करी कर लायी 23 मीट्रिक टन मटर पकड़ी गई, नेपाल से तस्करी कर वाराणसी ले जाने की थी कोशिश
Mon, 04 Oct 2021 12:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:52 PM IST
सार
गोरखपुर डीआरआई टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी नेपाल से तस्करी कर कनाडा की मटर जाने वाली है। दो दिनों से टीम ने अपना जाल बिछा रखा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल से वाराणसी से ले जाई जा रही कनाडा की 23 मीट्रिक टन हरी मटर को डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) गोरखपुर ने हाटा-कप्तानगंज के बीच पकड़ा है। इसकी कीमत करीब 46 लाख बताई गई है। पकड़े जाने पर ट्रक चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। डीआरआई ने ट्रक को जब्त कर लिया और तस्करी के इस खेल से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर डीआरआई टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी नेपाल से तस्करी कर कनाडा की मटर जाने वाली है। दो दिनों से टीम ने अपना जाल बिछा रखा था। एक अक्तूबर को टीम ने हाटा-कप्तानगंज के पास आ रहे एक ट्रक को रोका। ट्रक की जांच की गई तो उसमें हरी मटर लदी थी और बोरे पर कनाडा निर्मित लिखा था।
टीम ने जब ट्रक चालक से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ में पता चला कि नेपाल से मटर पहले ठूठीबारी लाई गई थी। जहां से इसे ट्रक में लोड किया गया था। ड्राइवर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया और ट्रक को टीम ने कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक से मिली जानकारी के बाद टीम ने महराजगंज के मिठौरा बाजार निवासी ट्रक मालिक से भी पूछताछ की है। पता चला कि सिसवा बाजार के दो व्यापारी इस तस्करी में जुड़े हैं। इसके अलावा वाराणसी से भी कुछ लोग इस नेटवर्क में हैं। डीआरआई टीम अब नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में बड़ा पर्दाफाश हो सकता है।

ब्रांडेड बोतल में नकली शराब बेचने वाला दबोचा गया
ब्रांडेड बोतल में नकली शराब बनाकर बेचने वाले एक शख्स को कैंट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कैंट पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से नकली क्यूआर कोड, देशी शराब के 1985 ढक्कन, ब्रांडेड शराब के करीब 500 ढक्कन, 200 के करीब खाली बोतल बरामद किया गया है। दस लीटर कच्ची शराब, नौशादर और यूरिया भी मिला है।
आरोपी की पहचान गुलरिहा के बिस्टौली निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है। कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मारवाड़ी होटल के बगल गली में अवैध तरीके से शराब बनाकर ब्रांडेड बोतल में भरने की सूचना पुलिस को शुक्रवार की रात में मिली थी। पुलिस ने जांच की तो वहां से भारी मात्रा में शराब की खाली बोतल, ढक्कन बरामद कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कच्ची शराब में ही थोड़ा अंग्रेजी शराब मिलाकर वह ब्रांडेड बोतल में भर देता था। फिर नकली क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर उसे हरियाणा की शराब बताकर रेलवे स्टेशन के दुकानों पर खपा दिया करता था। रात में अंग्रेजी शराब की दुकान बंद होने के बाद लोग जब खोजते आते थे तब यह बढ़ी हुई कीमत पर शराब को बेच देता था। आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।