{"_id":"5e4e94338ebc3ef2c8149b17","slug":"drama-short-story-staging-depicting-buddha-journey-from-kabir-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध से कबीर यात्रा का तीसरा दिन, नाटक, लघु कथा मंचन से बुद्ध से कबीर यात्रा को दर्शाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध से कबीर यात्रा का तीसरा दिन, नाटक, लघु कथा मंचन से बुद्ध से कबीर यात्रा को दर्शाया
Thu, 20 Feb 2020 07:44 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Feb 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में नाटक का मंचन करते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
बुद्ध से कबीर तक यात्रा के तीसरे दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बृहस्पतिवार को पैसिफिक कॉलेज, लच्छीपुर और इमामबाड़ा गर्ल्स कॉलेज में विद्यार्थियों और अन्य लोगों को नाटक, लघु कथा और सीधा संवाद स्थापित कर यात्रा के उद्देश्यों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. विनोद मल्ल ने बुद्ध और कबीर के विचारों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और साझी संस्कृति के बारे में बताया। लोगों से मिलजुल कर रहने की बात कही। मुंबई के कस्टम कमिश्नर डॉ. सुनील मल्ल ने भारत के गौरवशाली विरासत के बारे में बताया। उन्होंने सद्भाव और प्रेम की पुरानी परंपरा को कायम रखने की बात कही।
विज्ञापन
यात्रा प्रभारी एसए रहमान ने ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों और उसके उद्देश्य को समझाया। शाम को यात्रा फिराक गोरखपुरी चौक से बेतियाहाता चौराहा होते हुए मुंशी प्रेमचंद पार्क तक गई। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
बनारस से आए प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने प्रेमचंद की लिखी कहानी पर नाट्य प्रस्तुति देकर लोगों को प्रभावित किया। मीडिया प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में यात्रा संतकबीर नगर, मगहर के बाद वापस शहर के बीच से होते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन पहुंचेगी। शनिवार की शाम पांच बजे कार्यक्रम का समापन होगा।