{"_id":"5e497aa98ebc3ee5cc5b170c","slug":"dragon-wrapped-in-bike-rear-wheel-and-a-young-man-pull-it-out-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के पिछले पहिए में लिपटा अजगर, ऐसे खींचकर युवक ने निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के पिछले पहिए में लिपटा अजगर, ऐसे खींचकर युवक ने निकाला बाहर
Sun, 16 Feb 2020 10:53 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
बाइक से अजगर को निकालता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज क्षेत्र में फोरलेन पर बाइक के पिछले पहिए में अजगर लिपट गया। बाइक सवार ने किसी तरह उसे खींचकर निकाला और पास के गंडक नहर में फेंक दिया।
एनएच-28 पर लतवाचट्टी बाजार के पास बोधापट्टी गांव निवासी राहुल बाइक से जा रहा था। तभी उसकी बाइक सड़क पार कर रहे अजगर के ऊपर चढ़ गई। पहला पहिया अजगर के ऊपर से गुजर गया, लेकिन पिछले पहिये में अजगर लिपट गया। बाइक जाम हो गई। पहले तो राहुल बुरी तरह डर गया। वह किसी तरह बाइक से कूदकर किनारे खड़ा हो गया। आसपास मौजूद लोग भी ठिठक गए।
कुछ लोग वन निगम के अधिकारियों को बुलाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान राहुल अचानक आगे बढ़ा। अजगर को पूंछ की ओर से पकड़कर खींचने लगा। आसपास मौजूद कुछ युवकों ने इस दौरान मोबाइल से उसका फोटो भी खींचा। राहुल ने अजगर को बाइक से खींचकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे छोड़ दिया। इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर आगे बढ़ गया।