फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dr. Surekha Kishore takes charge as Executive Director of AIIMS

डॉ. सुरेखा किशोर ने संभाला एम्स के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार, मार्च में हुआ था चयन

Wed, 03 Jun 2020 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Jun 2020 01:06 PM IST
सार

  • लॉकडाउन के कारण नहीं ज्वाइन कर सकी थीं
  • इसके पहले एम्स ऋषिकेश में डीन एकेडमिक पद पर थीं डॉ. सुरेखा

विज्ञापन
Dr. Surekha Kishore takes charge as Executive Director of AIIMS
एम्स के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार संभालतीं डॉ. सुरेखा किशोर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान वह अधिकारियों से रूबरू हुईं और कॉलेज सहित एम्स परिसर का निरीक्षण भी किया। डॉ. सुरेखा इसके पहले एम्स ऋषिकेश में डीन एकेडमिक पद पर थीं।

विज्ञापन


एम्स की पहली कार्यकारी निदेशक हैं। इनका चयन मार्च के प्रथम सप्ताह में ही हो गया था, लेकिन लॉकडाउन में कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाई थीं। लॉकडाउन समाप्त हुआ तो मंगलवार को उन्होंने एम्स में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व जोधपुर एम्स के निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा इस पद पर बतौर कार्यवाहक थे।

विज्ञापन

29 साल का है अनुभव

डॉ. सुरेखा किशोर ने महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज वर्धा, महाराष्ट्र से एमबीबीएस व एमडी की डिग्री हासिल की है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उन्होंने उत्तराखंड से किया है।

एमबीबीएस करने के बाद वह हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और दो साल तक श्रीगुरू राम राय संस्थान में चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान विभाग में काम कर चुकी हैं। पिछले आठ साल से एम्स ऋषिकेश से जुड़ी हुई थीं। 25 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं पर काम किया है। उनके 90 से अधिक लेख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed