फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dr. Sanskar Mishra of Gorakhpur University to visit China for research.

Gorakhpur News: शोध करने चीन जाएंगे गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ. संस्कार मिश्र

Sat, 26 Sep 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sanskar Mishra of Gorakhpur University to visit China for research.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के शोधकर्ता डॉ. संस्कार मिश्रा का चयन चीन की प्रतिष्ठित इंटरनेशनल यंग साइंटिस्ट फेलोशिप के लिए हुआ है। इसके तहत वह बीजिंग स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रो. जिनगुआंग चेंग के साथ तीन वर्ष तक शोध करेंगे। फेलोशिप में उन्हें करीब 50 लाख रुपये वार्षिक वेतन और तीन लाख रुपये का वार्षिक यात्रा अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. संस्कार मिश्रा ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से डॉ. प्रशांत शाही के निर्देशन में पीएचडी की है। उनका शोध उच्च दाब में टोपोलॉजिकल पदार्थों के चुंबकीय और परिवहन गुणों पर केंद्रित रहा है। शोध के दौरान उन्होंने उच्च दाब भौतिकी और टोपोलॉजिकल पदार्थों के क्षेत्र में प्रयोगात्मक कार्य किया। चीन में प्रस्तावित शोधकार्य से उच्च दाब भौतिकी, टोपोलॉजिकल पदार्थों और संघनित पदार्थ भौतिकी में उनके शोध को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जापान में भी कर चुके हैं शोध
डॉ. मिश्र ने वर्ष 2023 में जापान के इंस्टीट्यूट फॉर सॉलिड स्टेट फिजिक्स, टोक्यो विश्वविद्यालय का दौरा किया था। वहां उन्होंने उच्च दाब पर पदार्थों के अध्ययन से संबंधित शोध गतिविधियों में हिस्सा लिया। उनके शोध कार्य से जुड़े दो शोध-पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल फिजिकल रिव्यू बी में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. मिश्र की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. केपी सिंह, डीन साइंस प्रो. अजय सिंह, भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश तिवारी व शोध निर्देशक डॉ. प्रशांत शाही ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed