{"_id":"61f79ba0d815a678be03d3c6","slug":"dr-sachin-of-gorakhpur-university-will-get-grant-for-research-from-iuac","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: डॉ. सचिन को आईयूएसी से मिलेगा शोध के लिए अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: डॉ. सचिन को आईयूएसी से मिलेगा शोध के लिए अनुदान
Mon, 31 Jan 2022 01:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:49 PM IST
सार
डॉ सिंह ने बताया कि सॉफ्ट-मैटेरियल्स (लिक्विड-क्रिस्टल्स) पर आधारित उनके प्रोजेक्ट में डॉ अंबुज त्रिपाठी (साइंटिस्ट-जी, प्रोग्राम लीडर, मैटेरियल्स साइंस ग्रुप, आईयूएसी नई दिल्ली), डॉ रोहित वर्मा (एप्लाइड साइंस, एमिटी यूनिवर्सिटी) का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
डॉ. सचिन। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार सिंह को अंतर विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र (आईयूएसी), नई दिल्ली ने शोध के लिए अनुदान की अनुमति दी है। यह अनुदान ‘सॉफ्ट मैटेरियल्स सिंथेसिस एवं ऑप्टिकल-एप्लीकेशन’ के क्षेत्र में शोध के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
अंतर विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र (आईयूएसी) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा स्थापित एक स्वायत्त अनुसंधान केंद्र है। यह देश के एक्सीलरेटर ड्रिवेन रिसर्च क्षेत्र में कार्यरत उच्च शोध प्रयोगशालाओं व अनुसंधानकर्ताओं को अत्याधुनिक शोध-सुविधा, प्रशिक्षण फेलोशिप प्रदान करता है। डॉ. सिंह को तीन वर्षों के लिए आयन-बीम लाइन शोध सुविधा के अतिरिक्त, एक जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) की नियुक्ति एवं शोध में होने वाला खर्च भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. सिंह ने बताया कि सॉफ्ट-मैटेरियल्स (लिक्विड-क्रिस्टल्स) पर आधारित उनके प्रोजेक्ट में डॉ अंबुज त्रिपाठी (साइंटिस्ट-जी, प्रोग्राम लीडर, मैटेरियल्स साइंस ग्रुप, आईयूएसी नई दिल्ली), डॉ रोहित वर्मा (एप्लाइड साइंस, एमिटी यूनिवर्सिटी) का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन