{"_id":"689daf5533c74e0cea0aa050","slug":"doubt-over-sister-in-law-character-in-sant-kabir-nagar-brother-in-law-beat-her-to-death-with-a-stick-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी के चरित्र पर शक... देवर ने डंडे से पीटकर की हत्या, महिला की पति रहता है बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी के चरित्र पर शक... देवर ने डंडे से पीटकर की हत्या, महिला की पति रहता है बीमार
Thu, 14 Aug 2025 03:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Aug 2025 03:36 PM IST
सार
संत कबीर नगर जिले में एक युवक ने भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक को भाभी के चरित्र पर शक था। उसका भाई बीमार रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक शारदा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना इलाके के करहना गांव में देवर ने डंडे से पीटकर भाभी की हत्याकर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के करहना गांव की निवासी शारदा देवी (35) का मंगलवार की रात में उनके देवर सूरज से विवाद हो गया। इसके बाद देवर ने डंडे से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका शारदा के पति राजू चौहान के लगभग 7- 8 वर्ष पूर्व अयोध्या से लापता हो गए थे। इसके बाद शारदा की शादी राजू चौहान के तीसरे भाई राज बहादुर से लगभग 5- 6 साल पहले पारिवारिक सहमति के बाद हुई थी।
विज्ञापन
राज बहादुर को लगभग चार साल पहले फालिस मार दिया था। पहले पति से तीन बच्चे शिल्पा 13 साल, रेखा 12 साल व विजय 9 साल तथा दूसरे पति से एक लड़का विराट 6 साल का है। बताया जाता है कि उनका देवर सूरज उनके चरित्र पर संदेह करता था।

Trending Videos
घटना की जानकारी होने के बाद एसओ धर्मसिंहवा सरोज शर्मा, सीओ सर्वदवन सिंह, ट्रेनी सीओ अमित कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर जांच पड़ताल में जुट गए।
वहीं मृतक के भाई बेलहरकला थाना क्षेत्र के घिसियावनपुर गांव निवासी संजय चौहान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।