फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doubling of railway line between Katra and Tikri in Gonda gets approval

Gorakhpur: गोंडा में कटरा से टिकरी के बीच रेल दोहरीकरण को मिली मंजूरी, 151.24 करोड़ की आएगी लागत

Fri, 16 Jan 2026 03:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Jan 2026 03:37 PM IST
सार

रेलमंत्री ने 15.35 किमी लंबी रेल लाइन के लिए 151.24 करोड़ लागत की स्वीकृति दी है। डबल लाइन होने से गोरखपुर से लखनऊ वाया अयोध्या होकर ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।

विज्ञापन
Doubling of railway line between Katra and Tikri in Gonda gets approval
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के मनकापुर-अयोध्या खंड के कटरा-टिकरी (15.35 किमी) के बीच 151.24 करोड़ की लागत से रेल दोहरीकरण परियोजना को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान की है। मनकापुर-टिकरी और कटरा-अयोध्या खंड के दोहरीकरण को पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है, इस प्रकार मनकापुर से अयोध्या तक दोहरी लाइन को मंजूरी मिल गई।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कटरा-टिकरी रेल लाइन गोंडा में है। अयोध्या-मनकापुर खंड के एक छोर पर उत्तर रेलवे का बाराबंकी-अयोध्या-जौनपुर और दूसरे छोर पर पूर्वोत्तर रेलवे का बस्ती-गोंडा रेल लाइन का दोहरीकरण हो चुका है। अयोध्या-मनकापुर दोहरीकरण परियोजना के पूरा होने पर लाइन क्षमता में वृद्धि होने से ट्रेनों के अलावा ज्यादा संख्या में मालगाड़ी चलाई जा सकेगी। गोरखपुर से अयोध्या, लखनऊ होते हुए प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत भी इसी रूट पर चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed