{"_id":"6a9348174473f563a10a3974","slug":"double-decker-ac-electric-bus-runs-on-the-gorakhpur-kasya-route-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1433742-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर-कसया रूट पर दौड़ी डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर-कसया रूट पर दौड़ी डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस
Sun, 30 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा देने के लिए परिवहन निगम की डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस का शनिवार को गोरखपुर-कसया मार्ग पर ट्रायल किया गया। चालक और परिचालक बस को लेकर गोरखपुर से कसया बस स्टेशन तक गए। करीब 60 किलोमीटर के इस सफर के दौरान सड़क पर बस की ऊंचाई, गति और संचालन में आने वाली दिक्कतों को देखा गया। वापसी में बस में यात्रियों को भी बैठाया गया।
ट्रायल के दौरान सबसे पहले यह देखा गया कि रास्ते में कहीं बस की ऊंचाई को लेकर कोई परेशानी तो नहीं है। इसके अलावा सड़क पर बस की गति और मोड़ पर संचालन को भी परखा गया। पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस होने के कारण चार्जिंग और एक बार चार्ज होने पर तय दूरी तक चलने की क्षमता को भी ध्यान में रखा गया। बस में एक बार में 65 यात्री सफर कर सकेंगे।
अधिकारियों के अनुसार एक दिन में यह बस करीब 200 किलोमीटर तक चल सकती है। बस का किराया साधारण बस के बराबर ही रखने की तैयारी है। ट्रायल सफल होने के बाद गोरखपुर-कसया मार्ग पर नियमित संचालन शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। एक फेरा पूरा करने के बाद बस को खोराबार, जंगल सिकरी और देवरिया बाईपास होते हुए नौका विहार तक चलाने की योजना है।
विज्ञापन
-- -- -- --
कोट-- -
डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस का गोरखपुर से कसया तक ट्रायल किया गया। पूरे रास्ते बस की ऊंचाई, गति और संचालन की स्थिति देखी गई। वापसी में यात्रियों को भी बैठाया गया। ट्रायल के परिणाम के आधार पर नियमित संचालन का निर्णय लिया जाएगा। आने वाले समय में और भी बसों का संचालन किया जाएगा। - लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज

कोट