फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dominant land grabbers, take strict action against the mafia: CM Yogi

जमीन कब्जाने वाले दबंग, माफिया पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

Mon, 22 May 2023 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dominant land grabbers, take strict action against the mafia: CM Yogi
जमीन कब्जाने वाले दबंग, माफिया पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी
जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास
विज्ञापन

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में 400 लोगों की समस्याएं सुनीं

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में रविवार की सुबह आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई कराएं। यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जनता को यह एहसास होना चाहिए कि संवेदनशील सरकार उनके साथ खड़ी है। फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराइए मत, सरकार आपकी है और आपके लिए ही है। हम हर समस्या पर कार्रवाई कराएंगे।

सीएम योगी ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान 400 फरियादियों से मुलाकात की। सभी तक खुद पहुंचे और इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनीं। प्रार्थना पत्र लेते हुए पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए निर्देश दिए। पारिवारिक संपत्ति विवाद के मामलों में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परिवार के दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर विवाद का कानून सम्मत हल करने का प्रयास करें। सीएम ने कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टि परक होना चाहिए। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट जल्द से बनवाकर उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed