Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Documents for 80 crore bonds submitted; awaiting listing

Gorakhpur News: 80 करोड़ के बॉन्ड के दस्तावेज सौंपे, लिस्टिंग का इंतजार

Wed, 18 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Documents for 80 crore bonds submitted; awaiting listing
गोरखपुर। नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉन्ड को लेकर प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ गई है। कंसल्टेंट की टीम ने बॉन्ड से संबंधित ऑनलाइन दस्तावेज को नगर निगम को सौंप दिए हैं। अब नगर निगम को बॉन्ड की लिस्टिंग और इसके जरिये मिलने वाली 80 करोड़ रुपये की धनराशि का इंतजार है।
विज्ञापन

टीम ने बीते दिनों नगर निगम पहुंचकर दस्तावेज नगर निगम को सौंपा है। बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से जलकल परिसर में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किया जा रहा है। इसके लिए पहले ही सभी जरूरी अभिलेख और प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं। बॉन्ड को एनएसई से प्री-अप्रूवल भी मिल चुका है। सेबी की ओर से पूर्व में उठाए गए बिंदुओं पर जवाब देने के बाद अब लिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने की प्रतीक्षा है। बॉन्ड को डबल-ए क्रेडिट रेटिंग भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

इस पूरी प्रक्रिया में कंसल्टेंट अनुराग अरुण के साथ एके कैपिटल के सचिन झा, टिप्सन के निखिल, अभिनव श्रीवास्तव और सौरभ अग्रवाल और राजरानी भल्ला की मेघना सिंह की टीम ने काम किया है। दस्तावेज नगर निगम को सौंपे जाने के बाद अब आगे की औपचारिकताएं नगर निगम स्तर पर पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि बॉन्ड की लिस्टिंग के बाद नगर निगम को 80 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही अर्बन चैलेंज फंड से भी बॉन्ड की राशि का 25 प्रतिशत यानी 20 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। इससे जलकल परिसर में प्रस्तावित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण और अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी। बॉन्ड की धनराशि मिलने के बाद मुख्यमंत्री के हाथों परियोजना के शुभारंभ की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed