{"_id":"686a10e67553b7b215036b21","slug":"doctors-were-honored-by-amar-ujala-in-gorakhpur-dm-and-aiims-director-honored-them-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स डे: अमर उजाला के 'आभार समर्पण' में डॉक्टर हुए सम्मानित , DM ने कहा- इस शब्द से ही सम्मान जुड़ा होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स डे: अमर उजाला के 'आभार समर्पण' में डॉक्टर हुए सम्मानित , DM ने कहा- इस शब्द से ही सम्मान जुड़ा होता
Sun, 06 Jul 2025 11:30 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:30 AM IST
सार
कुछ वर्ष पहले तक यहां के लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी दूसरे बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जबकि अब कई बड़ी बीमारियों का यहीं उपचार मिल रहा है। ये बातें डीएम कृष्णा करुणेश नेे कहीं। वह शनिवार देर शाम होटल कोटयार्ड बाई मैरिएट में अमर उजाला की तरफ से डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित ''आभार समर्पण'' कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
आभार समर्पण कार्यक्रम में सम्मानित हुए डॉक्टरों के साथ डीएम व निदेशक एम्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉक्टर शब्द अपने आप में सम्मानित है। इसका उच्चारण करते वक्त साहब शब्द अपने आप जुड़ जाता है। गोरखपुर के डॉक्टर इस मायने में भी खास हैं कि वे पूर्वांचल के अलावा पड़ोसी नेपाल व बिहार के अभावग्रस्त क्षेत्र के लोगों की दिन-रात सेवा कर रहे हैं। कुछ वर्ष पहले तक यहां के लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी दूसरे बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जबकि अब कई बड़ी बीमारियों का यहीं उपचार मिल रहा है।
ये बातें डीएम कृष्णा करुणेश नेे कहीं। वह शनिवार देर शाम होटल कोटयार्ड बाई मैरिएट में अमर उजाला की तरफ से डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित ''आभार समर्पण'' कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा कि डॉक्टर अपने मरीज को राहत देने के लिए दिन-रात, सुबह-शाम की परवाह किए बिना काम करते हैं। उनके प्रति आभार जताने से उनको और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
विशिष्ट अतिथि एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि ऐसा आयोजन हम डॉक्टरों को चुनौतियों से जूझने का हौसला देता है। ऐसे आयोजन से डॉक्टरों को लगता है कि हमारी भी कोई चिंता करता है।
विज्ञापन
ऐश्प्रा समूह के निदेशक शांतनु सराफ ने कहा कि डॉक्टर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह अपने पास आए हर मरीज को आराम देने के लिए काम करता है। वह अपने आराम से अधिक दूसरों की पीड़ा की चिंता करता है। इसीलिए समाज की जिम्मेदारी है कि डॉक्टर्स का भी उत्साह बढ़ाएं।
ये थे कार्यक्रम के सहयोगी प्रतिष्ठान
एचपीजीके इन्फ्रा प्रा. लि. कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक था। इसके अलावा अनुदीप हार्ट सेंटर एंड मैटर्निटी केयर, डॉ एके मिश्र होमियोपैथिक क्लीनिक, आरजी न्यूरो एंड स्पाइन प्रा. लि., शाही ग्लोबल हॉस्पिटल एडवांस लैप्रोस्कोपिक एवं स्त्री रोग यूरोलॉजी सेंटर, ग्रीनलैंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लि., सूरी गुरूकुल पाठशाला, तुलस्यान हेल्थकेयर प्रा. लि., एडवोकेट नितिश सोलंकी- सोलंकी एंड संस टाइटल प्रा. लि. व डीपी मोटर्स सह प्रायोजक थे।
ये डॉक्टर हुए सम्मानित
डॉ. सीमा शाही, डॉ. आरके पांडेय, डॉ दीपक तिवारी, डॉ तैय्यब सुल्तान खान, डाॅ. शांतनु प्रकाश अग्रवाल, डाॅ. एके मिश्र, डॉ नीलम मौर्या, डाॅ. शुभव गुलाटी, डाॅ. अश्वनी कुमार मिश्र, डाॅ. वाई सिंह, डाॅ. बृजेश जायसवाल, डाॅ. अविनाश सिंह, समीर अग्रवाल, डॉ दिनेश चंद्रा, डाॅ. सिद्धांत प्रिय अग्रवाल, डाॅ. लोकेश कुमार गुप्ता, डाॅ. अजय कुमार मौर्या, डाॅ. प्रकाश चन्द शाही, डाॅ. मुकेश शुक्ला, डाॅ. सुमित गोयल, डॉ. संतोष शंकर रे, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. आशुतोष शुक्ल, डॉ. ऋषभ गुप्ता, डॉ. मनीष लाल, डॉ. पवन यादव, डॉ. अर्पिता आनंद, डॉ बबल विरदी सेठ, डॉ. अविनाश राय, डॉ. प्रभात कुमार अग्रवाल, डॉ. संदीप राय, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. एससी कौशिक, डॉ शुभेंदु सिंह, डॉ. निहारिका शाही, डॉ अनुज सरकारी, डॉ. ऋचा श्रीवास्तव, डॉ. गौरव पांडेय, डॉ. अमित सिंह श्रीनेत, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, डॉ. अमित सिंह, डॉ. रामनाथ राम, डाॅ. अनुज मिश्र, डॉ. शार्दूलम श्रीवास्तव।