{"_id":"5fc0f763348be73cf675b79a","slug":"doctors-saved-life-by-removing-gunshot-stuck-in-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गले में फंसी थी बंदूक की गोली, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गले में फंसी थी बंदूक की गोली, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान
Fri, 27 Nov 2020 06:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
गले में फंसी गोली।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने गर्दन में फंसी गोली निकालकर एक व्यक्ति की जान बचाई है। एक घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टरों की टीम ने काफी मेहनत की। बताया जाता है कि अगर गोली समय से नहीं निकलती तो मरीज की मुश्किलें बढ़ जाती और जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सिकरीगंज निवासी राणा प्रताप को गीडा इलाक के जिगिना स्थित शिव लॉन में कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। एक गोली पीठ पर लगकर आगे से निकल गई थी। जबकि दूसरी गोली पीठ के ऊपरी हिस्से से निकलकर गले में जा फंसी।
विज्ञापन
आनन-फानन में लोग इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन सिंह की अगुवाई में डॉ. वर्तिका तिवारी ने जांच करते हुए एक्स-रे कराया। एक्स-रे में पता चला कि गोली सीधे गले में जाकर अटक गई है।
विज्ञापन
इसके बाद एनेस्थीसिया के डॉ. सुहास और डॉ. अभय की मौजूदगी में डॉ. पीएन सिंह और डॉ. वर्तिका ने एक घंटे तक सफल ऑपरेशन करते हुए गोली निकाला। गोली निकाले जाने के बाद मरीज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डॉक्टरों के मुताबिक अगर गोली समय से नहीं निकलता तो मरीज की जान जा सकती थी। सही समय पर इलाज के कारण मरीज की जान बच गई। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है।