{"_id":"60efd8eaa10ce760fd686211","slug":"doctors-of-abhigya-hospital-gave-new-life-to-patient-by-removing-tumor-in-cerebellum","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती के 'भगवान': ब्रेन के पिछले हिस्से से निकाला ट्यूमर, डॉक्टरों ने मरीज को दी नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती के 'भगवान': ब्रेन के पिछले हिस्से से निकाला ट्यूमर, डॉक्टरों ने मरीज को दी नई जिंदगी
Thu, 15 Jul 2021 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:12 PM IST
सार
सेरिबैलम में ट्यूमर की वजह से मरीज को खाने पीने और चलने में हो रही थीं दिक्कतें।
विज्ञापन
अभिज्ञा हॉस्पिटल गोरखपुर में मरीज के साथ डॉक्टरों की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रेन के पिछले हिस्से (सेरिबैलम) में हुए ट्यूमर को निकाल कर गोरखपुर शहर के अभिज्ञा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मरीज को नई जिंदगी दी है। डॉक्टरों के मुताबिक यह ट्यूमर ब्रेन स्टेम पर दबाव डाल रहा था। इसकी वजह से मरीज के सिर में दर्द, लगातार उल्टियां समेत कई समस्याएं होने लगी थीं।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के बेतिया की रहने वाली सितारा खातून (30) के ब्रेन के पिछले हिस्से में ट्यूमर हो गया था। परिजन इलाज के लिए अभिज्ञा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल लेकर आए।
परिजनों की सहमति पर डॉ सौरभ श्रीवास्तव, हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अखिलेश पटेल, एनेस्थीसिया के डॉ रूपेश, डॉ मयंक, अशोक कुमार सिंह और हर्षित की टीम ने चार घंटे तक मरीज का ऑपरेशन कर ट्यूमर को निकाल दिया।
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद मरीज को 24 घंटे के अंदर होश आ गया। इसके बाद आईसीयू में डॉ मयंक और डॉ इश्तियाक की टीम मरीज की जांच की। मरीज को पांचवें दिन घर भेज दिया गया। डॉ अखिलेश पटेल ने बताया कि यह ऑपरेशन बेहद जटिल था। ऑपरेशन के लिए पहले लोगों को लखनऊ और दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन टीम ने सफल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचा ली।