{"_id":"61b7160f5e26af37a36a7708","slug":"doctors-giving-training-to-players-by-making-lakshya-cricket-sports-academy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: गोरखपुर के डॉक्टर निखार रहे खिलाड़ियों की प्रतिभा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर चुके हैं खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: गोरखपुर के डॉक्टर निखार रहे खिलाड़ियों की प्रतिभा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर चुके हैं खिलाड़ी
Mon, 13 Dec 2021 03:17 PM IST
vivek shukla
विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:17 PM IST
सार
एकेडमी खोलने के बाद शुरुआत में परिणाम अच्छे नहीं आए, लेकिन डॉक्टरों ने हार नहीं मानी। समय के साथ एकेडमी से प्रशिक्षण हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिमा का लोहा मनवाना शुरू किया तो इनका भी हौसला बढ़ा।
विज्ञापन
क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।(file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कुछ डॉक्टर खेल अकादमी खोलकर खिलाड़ी भी तैयार कर रहे हैं। पिछले 15 वर्षों से चल रही अकादमी से अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारी जा चुकी है। ज्यादातर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर चुके हैं। क्रिकेट से शुरू हुई अकादमी में लगभग सभी खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
समाज और खेल के प्रति कुछ करने के जज्बे के साथ वर्ष 2006 में कुछ डॉक्टरों की टीम ने खेल अकादमी बनाई। क्रिकेट से लगाव था तो लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी नाम रखा। क्रिकेट का प्रशिक्षण रेलवे के क्रिकेट ग्राउंड और अन्य खेलों का सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में दिया जाता है। बदले में कोई शुल्क नहीं लिया जाता। खिलाड़ियों को सिखाने के लिए प्रशिक्षित कोच रखे गए हैं।
बताया गया कि एकेडमी खोलने के बाद शुरुआत में परिणाम अच्छे नहीं आए, लेकिन डॉक्टरों ने हार नहीं मानी। समय के साथ एकेडमी से प्रशिक्षण हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिमा का लोहा मनवाना शुरू किया तो इनका भी हौसला बढ़ा। एकेडमी से प्रशिक्षण हासिल करने वाले क्रिकेट के कई खिलाड़ी रेलवे के साथ रणजी, अंडर-19 और अंडर-16 में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
अकादमी के कई खिलाड़ी यूपी के साथ पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार और मध्यप्रदेश से खेल रहे हैं। वॉलीबाल, बॉस्केटबाल, हॉकी, हैंडबाल समेत अन्य खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल में अच्छा मुकाम हासिल करने वाले आरपी सिंह, ज्ञानेंद्र पांडेय, गोपाल शर्मा, यशस्वी जायसवाल, उबैद कमाल, शशिकांत खांडेकर, राहुल सप्रू सरीखे खिलाड़ी प्रशिक्षु खिलाड़ियों को सफलता का मंत्र देते रहते हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त इन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक
क्रिकेट : अंडर-19 अभिषेक चौधरी, उत्कर्ष मिश्रा, जूही पांडेय, अंडर-16 कैंप : चक्रधर पांडेयहॉकी : अख्तर अली- स्कूल जूूनियर इंडिया, आदित्य सिंह, आशु वर्मा, हैदर अली, एनूल हक -जूनियर इंडिया
हैंडबाल पुरुष : शाहरुख (अंतरराष्ट्रीय स्तर), राष्ट्रीय स्तर पर कार्तिक, हिमांशु और मनीष
हैंडबाल महिला : जूनियर नेशनल ज्योति चौहान, निक्की चौहान, आरती यादव, युक्ता तिवारी, समृद्धि, प्रिया शर्मा, आकृति यादव, नंदिनी और मुस्कान
बॉस्केटबॉल पुरुष : अंतरराष्ट्रीय स्तर आदित्य सिंह, जूनियर इंडिया कैंप शुभम कसरवारा, सीनियर (नेशनल) में शिवम, धीरज, खेलो इंडिया (नेशनल) पंकज, पीयूष, जूूनियर नेशनल विकास, शिवेंद्र आदि।
बॉस्केटबॉल महिला : सीनियर इंडिया -हर्षिता पांडेय, स्कूल (नेशनल)-श्रेया रानी क्षमा, साधना, गौरी, खेला इंडिया नेशनल ऋतु सोनकर और शुभ्रा आदि।
एथलेटिक्स : सीनियर (नेशनल) सोनी वर्मा, पूजा वर्मा, हेमलता शर्मा, स्टेट (चैंपियनशिप) पूजा पटेल, सुनील और अभय।
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव ने बताया कि एकेडमी का गठन खेल को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। प्रत्येक वर्ष सैकड़ों खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। मकसद केवल उभरती प्रतिभाओं को मंच देना है। हमारा प्रयास रंग ला रहा है।
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि गोरखपुर की मिट्टी ने सैयद मोदी सरीखे कई नामचीन खिलाड़ी देश को दिए हैं। ये उपलब्धियां हमारे नाम रहें, इसी मकसद से एकेडमी की स्थापना की गई है। खुद क्रिकेट खेलते थे तो पहले क्रिकेट को प्रमोट किया। अब बाकी खेलों की बारी है।
ये है कोर कमेटी
संरक्षक- डॉ. सीएम सिन्हा, सांसद कमलेश पासवान, सांसद विजय दुबे, अमित सिंह, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हाअध्यक्ष- डॉ. राजेश यादव, सचिव -डॉ. त्रिलोक रंजन, कोषाध्यक्ष -डॉ. अंबुज श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव -डॉ. मुदित गुप्ता,
उपाध्यक्ष- संतोष त्रिपाठी, डॉ. अवनीश राणा, उत्कर्ष सिन्हा, अरुणा यादव, अर्चना श्रीवास्तव
स्पोर्ट्स डायरेक्टर- प्रेम माया (अर्जुन अवार्डी)
कार्यकारिणी सदस्य- डॉ. भारत श्रीवास्तव, डॉ. मुनव्वर अली खान, प्रमोद सिंह, पारितोष बांगर, प्रेम शाही, विजय मिश्रा, पंकज मिश्र, मनीष सिंह, निखिल, सर्वेश और रवींद्र।